दीपावली पर जोधपुर में सजेगा हुनर का बाजार, देशभर की महिला उद्यमी जुटेंगी ‘हुनर 6’ में

SHARE:

मेले में देश के विभिन्न शहरों से कायस्थ समाज की महिला उद्यमी अपने उत्पादों की स्टॉल लेकर जोधपुर पहुंचेंगी।

सुमनेश व्यास. जोधपुर

7014030701 uditbhaskarnews@gmail.com

दीपावली की खरीदारी को इस बार देशभर की महिला उद्यमियों के हुनर और हस्तशिल्प का खास रंग मिलेगा। मनस्वी क्लब की ओर से 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को कायस्थ सामुदायिक भवन, जोधपुर में दो दिवसीय ‘हुनर 6’ मेले* का आयोजन किया जाएगा। मेले में देश के विभिन्न शहरों से कायस्थ समाज की महिला उद्यमी अपने उत्पादों की स्टॉल लेकर जोधपुर पहुंचेंगी।

क्लब अध्यक्ष मुक्ता माथुर ने बताया कि ‘हुनर’ मेला घर से व्यवसाय संचालित करने वाली महिलाओं को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सीधे ग्राहकों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मेले के माध्यम से महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होता है।

वंदना एवं नीतू माथुर ने बताया कि मेले में गृहसज्जा सामग्री, हाथ से पेंट किए हुए दीये, बंदनवार, लाइटिंग, पेंटिंग्स, झालर, टेराकोटा ज्वेलरी, पारंपरिक वस्त्र, जूट बैग, पर्स, फुटवेयर, विभिन्न प्रकार के पकवान तथा अन्य हस्तशिल्प उत्पादों की स्टॉल लगाई जाएंगी। दीपावली के अवसर पर खरीदारी करने वाले लोगों के लिए यहां पारंपरिक कला, रचनात्मकता और उपयोगी उत्पादों की विविध श्रृंखला उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि मेले के दोनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजकों के अनुसार, ‘हुनर 6’ केवल खरीदारी का मेला नहीं, बल्कि महिला उद्यमिता, स्वावलंबन, कला और संस्कृति को एक मंच पर लाने का प्रयास है। मेले के माध्यम से महिला व्यवसायियों को प्रोत्साहित करने के साथ भारतीय हस्तशिल्प और रचनात्मक उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा। मेला संयोजक टीम डॉ अरुणा, अनुराधा, मंजरी, मनीषा, आदिता, विनीता, सुषमा, रश्मि, उमा, वीना, मोनिका, रंजीता, योगिता, ईशा, बॉबी मेले भव्य बनाने के तैयारियों में जुट गई हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें