जोधाणा वृद्धाश्रम : बुजुर्गों को भोजन करवाकर सेवा कार्य किया

SHARE:

निरूपा पटवा ने बताया कि रॉयल लेडीज ग्रुप पिछले पांच सालों से लगातार सेवा कार्य कर रहा है।

राखी पुरोहित. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लडीज की ओर से जोधाणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को भोजन करवाकर सेवा कार्य किया गया। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि ग्रुप की कार्यकारिणी सदस्य कामिनी मेहता और सुधाकर मेहता ने सहयोग किया।

महिलाएं इस आयोजन में शामिल हुईं। वृद्धाश्रम के संस्थापक रतनसिंह गहलोत ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। निरूपा पटवा ने बताया कि रॉयल लेडीज ग्रुप पिछले पांच सालों से लगातार सेवा कार्य कर रहा है। इसमें पौधरोपण, अनाथाश्रम, वृद्धाश्रम, कच्ची बस्तियों में भोजन करवाना, जरूरतमंदों को कपड़े वितरित करना। कैंसर पेशेंट के लिए सर्दियो में कंबल, विकलांग को व्हीलचेयर आदि उपलब्ध करवाया जाता है।

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज वर्षपर्यंत अपनी सेवाएं देता है। आज यह एक विशाल संगठन बनकर उभरा है। निरूपा पटवा का मानना है कि सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक सुंदर माध्यम है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें