महालक्ष्मी मंदिर को विशेष रूप से पुष्पमाला रोशनी से सजाया गया। समस्त प्रतिष्ठापित विग्रह सिद्धेश्वर महादेव, रामकृष्ण, रामदरबार, माॅ चामुण्डा और भैरव पूजन कर मनमोहक श्रृंगार किया।
सुमनेश व्यास. जोधपुर
7014030701 uditbhaskarnews@gmail.com
महामंदिर श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा आद्य शक्ति त्रिपुरसुंदरी भगवती महालक्ष्मी का पावन प्राक्टयोत्सव सुबह शिवबाड़ी महामंदिर 51 वैदिक ब्राह्मणों के पूजार्चन आराधन महाअभिषेक श्री सूक्त कनकधारा स्तोत्र द्वारा 33 किलो पंचामृत 21 किलो दूध से विशाल भक्त वृन्द की उपस्थिति में विविध पुष्प सहस्र कमलार्चन श्री सूक्त कनकधारा से सिद्ध श्रीयंत्र का वैदिक ऋचाओं से अर्चन एवं विविध पूजा उपचार से किया गया।

महालक्ष्मी मंदिर को विशेष रूप से पुष्पमाला रोशनी से सजाया गया। समस्त प्रतिष्ठापित विग्रह सिद्धेश्वर महादेव, रामकृष्ण, रामदरबार, माॅ चामुण्डा और भैरव पूजन कर मनमोहक श्रृंगार किया। समारोह की पूर्व रात्रि महालक्ष्मी मां का रातीजोगा उर्मिला त्रिवेदी महिला अध्यक्ष के सान्निध्य में सभी मातृ शक्ति ने भक्तिभाव से किया।
दुष्यंत कुमार जोशी अध्यक्ष एवं आचार्य पं प्रदीप श्रीमाली छिन्न सा, यजमान महालक्ष्मी अभिषेक अर्चन देवीलालजी दवे परिवार नवनीत दवे, पं रितेश, पं आशीष, पं वैभव, कृष्णा दवे, कनिष्क ठाकुर, कनिष्क ने अनवरत मंत्रोच्चारणपूर्वक विधि-विधान से महालक्ष्मी अभिषेक सम्पन्न करवाया।
सायं 5.30 बजे महापौर प्रसन्न चंद मेहता, नरेंद्र सिंह कच्छवाहा और अशोक खींची पार्षद ने मंदिर स्थित महालक्ष्मीजी की सविधि पूजा की। समाज अध्यक्ष दुष्यंत जोशी, कैलाश श्रीमाली, पं प्रदीप श्रीमाली, अशोक जोशी, मधुसूदन दवे, ओमप्रकाश व्यास, रवि श्रीमाली, ओमप्रकाश दवे, अनिल दवे एवं भगवती लाल दवे ने महापौर सहित अतिथियों का साफा , अंगवस्त्र और पुष्पाहार से अभिनंदन किया। महापौर मेहता ने शोभायात्रा रथ आरूढ. महालक्ष्मी, अष्ट महालक्ष्मी स्वरूप की पूजा एवं ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा शुभारम्भ ध्वज दिखा कर किया।

विशाल भक्त श्रद्धालुओं ने महालक्ष्मी जयघोष, पुष्पवृष्टि से 5 किलोमीटर तक परिक्रमा की जिसमें बैण्ड, शहनाई, ढोल की मधुर ध्वनि, जयघोष संकीर्तन और पुष्पवृष्टि से वातावरण भगवदीय बन गया। मानसागर ब्रह्मपुरी से तीसरी पोल, मैन बाजार महामंदिर से शिवबाड़ी तक शोभायात्रा में परम्परागत ब्राह्मण वेषभूषा, साफा, महिलाएँ चुनरी से सजी हुई आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा परिक्रमा पर जगह-जगह फूल, इत्र, गुलाल से स्वागत कर आइसक्रीम, विविध पेय, दूध, प्रसाद से सबकी मनुहार हुई।
सांस्कृतिक समिति के पं चंद्रशेखर दवे ने बताया कि इस मंगल महालक्ष्मी प्राक्टयोत्सव समारोह में हरिद्वार अध्यक्ष रमेश घोष, पुष्कर अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा, नरेंद्र राज बोहरा, पूर्व अध्यक्ष पुष्कर विधुशेखर दवे, सत्यनारायण दवे, मधु दवे, आनंद व्यास, नंदकिशोर दवे, विक्रांत दवे, संतोष व्यास, धर्मेन्द्र बोहरा, जीतेन्द्र लवसा, शशिकांत दवे, रामेश्वर दवे, ललित शर्मा, मधु दवे, प्रवीण दयाल दवे, लेखराज अवस्थी, कैलाश दवे सहित महिला मण्डल अध्यक्ष उर्मिला त्रिवेदी, अंजना जोशी, डा मंजु जोशी विशाल संख्या में मातृ शक्ति युवा मण्डल अध्यक्ष अंकित अवस्थी, चैतन्य, भाग्यवर्धन, दक्ष दवे कौस्तुभ दवे, प्रद्युम्न, नीरज जोशी तथा बड़ी संख्या मे ऊर्जावान युवा बालक समाज सेवी विद्वान वृद्ध जन ने भावविभोर होकर उपस्थिति प्रदान की।
शोभायात्रा के पश्चात् भगवती महालक्ष्मी की श्रृंगार महाआरती तथा महाप्रसाद का आनंद सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से लिया। सभी भक्त वृन्द माँ के दर्शन अर्चन आशीर्वाद से अभिभूत होकर झूम उठे और दिव्य आनंदोत्सव की भूरि भूरि सराहना की।







