अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन : वैश्य समाज के महापौर व पार्षद सम्मानित

SHARE:

महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने अपने उद्धबोधन में कहा कि वैश्य समाज के सभी घटकों ने एक ही जगह पर अभिनन्दन कर जो सम्मान प्रदान किया उससे मैं अभिभूत हूँ

सुमनेश व्यास. जोधपुर 

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिला इकाई द्वारा जोधपुर मोटर मर्चेन्ट एसोशिएशन हॉल में नगर निगम, जोधपुर के नव नियुक्त महापौर व वैश्य फेडरेशन की जिला इकाई के सरंक्षक प्रसन्न चन्द मेहता, वैश्य समाज के गौरव सन्दीप काबरा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा व जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली का स्वागत अभिनन्दन वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ध्रुवदास अग्रवाल की उपस्थिति में किया गया।

इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र राठी व महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सभी अतिथियों का अभिनन्दन माल्यार्पण, फेडरेशन के दुप्पटे व स्मृति चिन्ह द्वारा पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने सन्दीप काबरा को अन्तरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर सुशोभित कर नवाजा गया व वैश्य फेडरेशन की शाल ओढा कर यह सम्मानित किया गया।

कोषाध्यक्ष विवेक सिघंवी व कार्यकारी अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल ने बताया कि अग्रवाल,माहेश्वरी, जैन, खण्डेलवाल व विजयवर्जीय एवं अन्य घटकों के पदाधिकारियों द्वारा नव नियुक्त महापौर प्रसन्न चंद मेहता का अभिनन्दन किया गया। समारोह में वैश्य समाज के नवनिर्वाचित पार्षद मिनाक्षी कोठारी, प्रियंका बाहेती व प्रदीप गांग का भी अभिनन्दन किया गया।

 

महापौर प्रसन्नचंद मेहता ने अपने उद्धबोधन में कहा कि वैश्य समाज के सभी घटकों ने एक ही जगह पर अभिनन्दन कर जो सम्मान प्रदान किया उससे मैं अभिभूत हूँ ओर विश्वास दिलाया कि प्रगति व स्वच्छता में जोधपुर का नाम प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने दिलीप अग्रवाल, मनीष रोहतगी,हिमाशु खण्डेलवालअनीता मेहता,खुश सिघंवी,दीपक गुप्ता व आकाश लोढा ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के अन्त मे घन्यवाद ज्ञापित महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। मंच संचालक का कार्य रवि जैन द्वारा किया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें