मध्यप्रदेश के सीबीएसई स्कूलों के करीब 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं डीआईजी पंकज चौधरी को भोपाल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-XII एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026-27 के समापन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
उदित भास्कर. भोपाल
खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के CBSE Clusters X|| Athletic Championship 2026 का आयोजन तात्या टोपे नगर,स्टेडियम भोपाल में किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ आईपीएस और डीआईजी जयपुर पंकज चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने एथलिट के विभिन्न खेलों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने आयोजन की सफलता पर ऑर्गनाइजर्स को बधाई व शुभकामनाएं दी।

मध्यप्रदेश के सीबीएसई स्कूलों के करीब 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं डीआईजी पंकज चौधरी को भोपाल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-XII एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026-27 के समापन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

कोपाल पब्लिक स्कूल श्री भवन भारती पब्लिक स्कूल एवं खेल संस्कार कल्याण समिति भोपाल की ओर से जारी आमंत्रण पत्र में उन्हें समारोह में गरिमामय उपस्थिति के लिए धन्यवाद व मोमेंटो प्रदान किया गया। समापन समारोह 4 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे टी.टी. नगर स्टेडियम,भोपाल में आयोजित हुआ।आयोजकों के अनुसार मध्यप्रदेश के विभिन्न सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के करीब 700 खिलाड़ियों ने इस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लिया है। पंकज चौधरी ने खेल प्रतिभाओं उत्साहवर्धन किया।

पंकज चौधरी की उपस्थिति से युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा । पुलिस सेवा के साथ खेल,युवा सहभागिता और सामुदायिक जुड़ाव से जुड़े आयोजनों में अधिकारियों की भागीदारी विद्यार्थियों को प्रेरित करने का माध्यम बनती है। कार्यक्रम में मुकुल चौधरी ने भी शिरकत की।

कोपाल पब्लिक स्कूल व अन्य ने की मेजबानी
कार्यक्रम का आयोजन टीटी नगर स्टेडियम भोपाल में किया गया। विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध है। चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश के विभिन्न सीबीएसई स्कूलों के एथलीट्स ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में प्रतियोगिता के प्रतिभागियों और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किए गया।







