उदित भास्कर. जोधपुर
सैन रक्तदान समिति की ओर से 20वां विशाल रक्तदान शिविर 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से श्री जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर में आयोजित किया जाएगा। समिति के संरक्षक सुनील वर्मा ने युवाओं से रक्तदान की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि इस महायज्ञ में सहभागी बनकर और रक्तदान कर दूसरों को प्रेरित करें। आपका यह सहयोग किसी के जीवन की सबसे बड़ी उम्मी बन सकता है। रक्तदान करें और किसी की जान बचाने में सहयोगी बनें।







