डांडिया खनकेंगे : देवी मां पार्क में नवरात्रा डांडिया महोत्सव 11 अक्टूबर से

SHARE:

22 साल से हो रहा है डांडिया-गरबा महोत्सव, इस बार भी अध्यात्मक-मनोरंजन का होगा संगम

उदित भास्कर. जोधपुर 

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड विकास समिति, 9वें सेक्टर की ओर से देवी मां पार्क में भव्य नवरात्रि डांडिया महोत्सव 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक सांय 7.30 बजे से आयोजित होगा। समिति की ओर से देवी माँ पार्क में पिछले करीब 22 वर्षों से प्रतिवर्ष नवरात्रि के अवसर पर डांडिया-गरबा आयोजन किया जा रहा है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में हर आयु वर्ग के क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्वक भागीदारी रहती है।

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड विकास समिति 9वें सेक्टर के अध्यक्ष हनवन्तसिंह पंवार ने बताया कि समिति की ओर से इस वर्ष भी नवरात्रि के दौरान डांडिया-गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में महिला-पुरुष एवं युवाओं द्वारा पारंपरिक व आकर्षक वेशभूषा में गरबा एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। उत्कृष्ट नृत्य करने वाले प्रतिभागियों को समिति की ओर से पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। पंवार ने बताया कि प्रतिवर्ष की भाति ही इस वर्ष भी समारोह के अन्तिम दिन भोजन प्रसादी का कार्यक्रम भी रखा गया है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का पुष्पाहार कर शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल से स्वागत भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति एवं क्षेत्रवासियों सहित आसपास के क्षेत्रों के निवासियों में भी खासा उत्साह है। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि के दौरान इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्रवासियों को एकजुट करना तथा सामाजिक सौहार्द एवं सनातन सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड विकास समिति 9वें सेक्टर के अध्यक्ष हनवन्तसिंह पंवार एवं सचिव प्रतीक व्यास ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें