जिस बहन को यह मशीन भेंट की गई, उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। पति की सीमित आय और तीन छोटी बेटियों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी के बीच यह सिलाई मशीन उनके लिए रोजगार का साधन बनेगी।
राखी पुरोहित. जोधपुर
जॉइंट्स ग्रुप ऑफ उमंग की अध्यक्षा मधु भंडारी द्वारा अपनी सासु माँ की पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट कर उसे आत्मनिर्भरता की राह दिखाई।
जिस बहन को यह मशीन भेंट की गई, उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। पति की सीमित आय और तीन छोटी बेटियों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी के बीच यह सिलाई मशीन उनके लिए रोजगार का साधन बनेगी। अब वे घर पर ही कार्य कर अपने परिवार को संबल दे सकेंगी और आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इस पुनीत कार्य में श्रीमती तेज कंवर (वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, किचन विभाग प्रभारी, महात्मा गांधी चिकित्सालय, जोधपुर) की भूमिका अग्रणी एवं महत्वपूर्ण रही।
इस अवसर पर जॉइंट्स ग्रुप ऑफ उमंग की अध्यक्षा मधु भंडारी द्वारा किया गया यह सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय रहा। इस दौरान अनिल भंडारी, श्रीमती संगीता मोदी, लक्ष्मी शेखावत, श्रीमती श्वेता देवड़ा आदि उपस्थित रहे। अपनी सासु माँ की पुण्यतिथि को सेवा और परोपकार के रूप में मनाकर श्रीमती मधु भंडारी ने समाज के समक्ष एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया।







