स्काउटिंग की परम्परा के अनुरूप स्काउट गाइड छात्र-छात्राओं की ओर से सभी धर्मों की प्रार्थनाएं एवं भजन सुनाए गए। जिसमें कब बुलबुल, स्काउट गाइड, रोवर रेंजर्स, स्काउटर गाइडर सहित कुल 254 विद्यार्थी और आगंतुक अतिथियों को भक्ति और शांतिपूर्ण वातावरण में सुखद अनुभूति हुई।
उदित भास्कर. जोधपुर
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ जोधपुर एवं बाल मंदिर विद्यालय शास्त्री नगर के संयुक्त तत्वावधान में ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती‘ के अवसर पर सीओ गाइड निशु कंवर और विद्यालय की प्रधानाचार्या लीला शर्मा के आतिथ्य में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

स्काउटिंग की परम्परा के अनुरूप स्काउट गाइड छात्र-छात्राओं की ओर से सभी धर्मों की प्रार्थनाएं एवं भजन सुनाए गए। जिसमें कब बुलबुल, स्काउट गाइड, रोवर रेंजर्स, स्काउटर गाइडर सहित कुल 254 विद्यार्थी और आगंतुक अतिथियों को भक्ति और शांतिपूर्ण वातावरण में सुखद अनुभूति हुई। सीओ गाइड निशु कंवर ने अपने उद्बोधन में स्काउट गाइड को सभी धर्मों के आदर्शों को अपनाते हुए गांधीजी द्वारा बताएं सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
उन्होने कहा कि सभी धर्मों का लक्ष्य एक परमात्मा को पहचानना और प्राप्त करना है। इस प्रार्थना सभा को सफल बनाने में लीडर ट्रेनर शकुंतला पांडे, अरुणा सोलंकी, प्रमिला शर्मा, विभा रानी शर्मा, उषा भंडारी, साधना माथुर, प्रियंका सोलंकी, सरोज चौहान मंजू शर्मा, दीप्ति बिस्सा, जया कच्छवाहा, अलका चौहान, लीला चौधरी, जितेंद्र चौहान, कन्हैयालाल राजपुरोहित, महेंद्र सेन का सहयोग रहा। भंवर सिंह सांखला ने बाल मंदिर विद्यालय की प्रधानाचार्या लीला शर्मा एवं समस्त स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। प्रार्थना सभा का संचालन स्थानीय संघ सचिव लीला चौधरी ने किया।







