महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई : स्वास्थ्य संबंधी टिप्स भी दिए

SHARE:

उदित भास्कर. जोधपुर 

महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधपुर में महात्मा गांधी की 157वी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की 125वी जयंती मनाई गई। जोधपुर संभाग के संभागीय आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी के मुख्य आतिथ्य एवं जोधपुर कलेक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।

सबसे पहले संतुसिंह मेड़तिया न्यूरो थैरेपिस्ट ने विद्यार्थियों को गुरु मंत्र, विद्या मंत्र और शक्ति मंत्र और स्वस्ति मंत्र के साथ कुछ स्वास्थ्य संबंधी टिप्स भी दिए। फिर संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर द्वारा सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके अंध विद्यालय के छात्रों द्वारा गाँधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए रघुपति राघव राजा राम व अन्य भजन की प्रस्तुतियां दी गई। सुरेश ने अपनी बांसुरी वादन से भजनों की मधुर धुन बजा कर कार्यक्रम को रोनक बनाया।  संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाल कर उनके द्वारा दी गयी सीख की बातें मानने हेतु कहा।

इस कार्यक्रम के सफल संचालय में समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक बजरंग लाल सारस्वत व जानकी लाल , जन सेवा स्वास्थ्य संस्थान के अध्यक्ष एडवोकेट विजय शर्मा एवं संस्थापक संतु सिंह मेड़तिया न्यूरो थैरेपिस्ट, महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार व स्टाफ का सहयोग रहा। अंध विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका रंजू बिश्नोई ने भजन का संचालन किया । कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया। अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम उद्घोष किये गए तथा विद्यार्थियों को फल वितरित किए गए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें