उदित भास्कर. जोधपुर
सिरोही समाज जोधपुर ने महापौर प्रसन्नचंद मेहता का अभिनंदन किया। समाज के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शाह ने बताया कि आज सिरोही समाज जोधपुर के अध्यक्ष सुरेश गोयल ,प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी राजेन्द्र कुमार शाह सिरोही “राजन्”, कार्यकारिणी सदस्य महेश ओझा, गोपाल कुमावत एवं तरूण सिंघी द्वारा जोधपुर के नव निर्वाचित महापौर प्रसन्नचंद मेहता का माल्र्यार्पण, समाज की नई तैयार डायरेक्ट्री एवं समाज का शुभकामना व बधाई पत्र देकर अभिनंदन किया गया।







