प्रतियोगिता में चार विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और देशभक्ति से ओतप्रोत समूह गान की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
उदित भास्कर. जोधपुर
भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा द्वारा माहेश्वरी भवन, कमला नेहरू नगर में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भारत माता और स्वामी विवेकानंद की पूजा अर्चना करके राष्ट्रीय गीत के साथ प्रतियोगिता शुरू की गई। शाखा के अध्यक्ष सुरेशचंद्र भूतड़ा ने भारत विकास परिषद का संक्षिप्त विवरण तथा राष्ट्रीय समूह गान के महत्व पर प्रकाश डाला। सचिव राजेंद्र मंत्री ने प्रतियोगिता के नियमो के बारे में जानकारी दी।
प्रतियोगिता में चार विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और देशभक्ति से ओतप्रोत समूह गान की शानदार प्रस्तुतियां दीं। सीताराम राठी द्वारा प्रतियोगिता में संत देवाराम पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल ने प्रथम, जीके. इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, जालोरी गेट ने तृतीय स्थान प्राप्त करने की घोषणा की। परिषद की तरफ से सभी टीमों को प्रमाण पत्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राकेश श्रीवास्तव, डॉ. उषा सूदन व्यास एवं प्रवीण आर्य रहे। प्रतियोगिता का आयोजन प्रांतीय संगठन सचिव शैलेश माहेश्वरी के मार्गदर्शन में किया गया। अंत में जोधपुर महानगर व जिला की समन्वयक श्रीमती अर्चना बिरला द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में परिषद की ओर से अर्चना बिड़ला, सुरेशचंद्र भूतड़ा, राजेंद्र कुमार मंत्री, अरुण कुमार कच्छवाहा, नर्सिंग दास शाह, रेनू नेपालिया, शोभा आंचलिया, सीताराम राठी, प्रेम मालपानी, जेपी. अरोड़ा, ललित मोहन अग्रवाल, श्यामजी केला एवं डॉ. सूरज माहेश्वरी सहित अनेक सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। श्रीमती डॉ. कमला केला ने कार्यक्रम का कुशल एवं सुव्यवस्थित मच संचालन किया।
सेवा कार्य की अनुकरणीय पहल
कार्यक्रम के पश्चात भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा की सदस्या एवं क्षेत्रीय महिला समन्वयक डॉ. सूरज माहेश्वरी द्वारा कक्षा 11 में अध्ययनरत छात्रा प्रियंका को गोद लेने की घोषणा की गई। डॉ. माहेश्वरी ने प्रियंका की आगे की समस्त शिक्षा का खर्च तथा उसके विवाह तक का संपूर्ण खर्च स्वयं वहन करने का संकल्प लिया। इस अनुकरणीय सेवा पहल के लिए भारत विकास परिषद, जोधपुर मुख्य शाखा की ओर से डॉ. सूरज माहेश्वरी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन किया गया। परिषद ने कहा कि इस प्रकार की सेवा भावना समाज में जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ।







