उदित भास्कर. जोधपुर
गंगाराम-बिदामी देवी की स्मृति में “मां-बाप को मत भुलना” भजन संध्या 5 अक्टूबर, सोमवार को रात्रि 10 बजे से विवेक विहार के सेक्टर ‘एन’ मे आयोजित होगी, जिसमें नामचीन कलाकार भजनों के माध्यम से माता-पिता की महिमा का गुणगान करेगे।
कार्यक्रम संयोजक दिनेश-ताराचंद जांगिड़ ने बताया कि माता-पिता दोनों मिलकर बच्चे को पढ़ाई, सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, पारिवारिक, व्यवहारिक व शारीरिक शिक्षा देने का कार्य करते हैं। इस तरह एक पिता का कर्तव्य परवरिश व रक्षा पर ज्यादा केंद्रित रहता है ताकि बड़ा होने पर बच्चा अपनी रक्षा कर सके व सामाजिक ऊंच-नीच में अपने व अपने परिवार को सम्हाल सके। बाकी सारी चीजें इसके इर्द-गिर्द ही घूमती हैं। प्रकृति ने एक अदभुद क्षमता दी है मां को, वह पिता की अनुपस्थिति में स्वयं मां-बाप दोनो का कर्तव्य बखूबी निभा लेती है, इसलिए मां-बाप में मां का नाम पहले आता है ।







