जागरण : एक शाम मां नारायणी देवी में बही भक्ति सरिता

SHARE:

पंडाल में खूब जमा रंग…

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

गांव सबलपुर में “एक शाम मां नारायणी देवी के नाम” जागरण का आयोजन हुआ। आयोजक दीपक जायलवाल ने बताया कि जागरण में गायक पंकज जांगिड़, विजय लौहार, यशोदा देवी ने जोराराम नायक, गज्जू भाई बिणजारी, विशाल कल्याणपुरा, विष्णु बाशा निबावत द्वारा संगीतमय प्रस्तुति पर देवी-देवताओं के मनमोहक भजनों की सरिता प्रवाहित की, जिन पर श्रोता रातभर झूमते हुए मंत्रमुग्ध हो गए और संपूर्ण भजन पंडाल जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

इस आयोजन में हनुमान प्रसाद, ओमप्रकाश, श्रवणलाल, शिवराज, आशाराम, शंकरलाल, दिनेश, चांदमल, रतनलाल, शांति, तारा, मुन्नी, चंद्रभागा सहित अनेक मातृशक्ति और भक्त उपस्थित रहे। आयोजको ने आगंतुकों का स्वागत-सत्कार किया। इस मौके ब्रह्मभोज व प्रसादी का आयोजन हुआ।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें