शैक्षिक तथा बौद्धिक संस्थाओं के निर्माण को प्राथमिकता में रखे: पूर्व सांसद डॉ कर्णसिंह यादव

SHARE:

सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाए: डॉ जगदीश खातोदिया
यादव अहीर समाज जोधपुर का नंदोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

उदित भास्कर. जोधपुर

यादव अहीर समाज जोधपुर का नंदोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित हुआ। समारोह में सभी अतिथियों का साफा, शॉल, दुपट्टा पहनाकर तथा अभिनंदन पत्र व भगवत गीता भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश यादव ने स्वागत उद्बोधन में सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए समाज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा आगामी योजनाओं के तहत छात्रावास, पुस्तकालय तथा रेजांगला स्मारक निर्माणकर समाज को समर्पित किया जाएगा।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद तथा अध्यक्ष राजस्थान यादव महासभा डॉ करण सिंह यादव ने समाज उत्थान और संगठित रूप से आगे बढ़ने पर जोर देते हुए कहा कि हमें सामाजिक एकता को बनाए रखने के लिए लगातार संवाद करते रहना है साथ ही समाज को शैक्षिक और बौद्धिक संस्थाओं के निर्माण पर फोकस करना चाहिए ताकि हम शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सके तथा बौद्धिक रूप से संवाद करके समाज के उत्थान की ओर अग्रसर हो सके। सरकार द्वारा आवंटित जमीन पर छात्रावास और लाइब्रेरी का निर्माण करते हुए समाज को एक मंच पर लाकर आगे बढ़े। जयपुर जिला देहात यादव महासभा के अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथि डॉ जगदीश खातोदिया ने कहा कि समाज को दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, विवाह समारोह में अनावश्यक खर्चो पर पाबंदी लगाकर ज्यादातर पैसा शिक्षा पर खर्च करना चाहिए। समाज को नशे से दूर रहना चाहिए जिससे परिवार और समाज में शांति और एकता बनी रहेगी। एसएमएस हॉस्पिटल के वरिष्ठ सर्जन डॉ रामगोपाल यादव ने कहा कि समाज चिकित्सा क्षेत्र में नई प्रतिभाओं के साथ आगे बढ़ रहा है हमें समाज को अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ाने के प्रयास करते रहना चाहिए। एस के मेडिकल कॉलेज सीकर के वरिष्ठ सर्जन डॉ रामरतन यादव ने कहा कि हमें अपनी जड़े मजबूत करके आगे बढ़ना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ करण सिंह यादव के साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ जगदीश खातोदिया, डॉ रामगोपाल यादव, डॉ रामरतन यादव, प्रोफेसर आरके यादव, प्रोफेसर संदीप यादव आईआरएस रवि यादव, इपीएफओ के असिस्टेंट कमिश्नर संदीप यादव, निहाल सिंह यादव, बालूराम काकोड़िया तथा श्रीमती विद्या यादव ने मंच साझा किया।

वाईएसजे की वेबसाइट लॉन्च

आईटी प्रभारी राम अवतार यादव के द्वारा तैयार की गई यादव समाज जोधपुर की वेबसाइट को मुख्य अतिथि के द्वारा लॉन्च किया गया। इस वेबसाइट पर समाज के सभी सदस्यों का डाटा, सामाजिक गतिविधियां, विवाह योग्य बालक बालिकाओं की जानकारी मिलेगी।

यदुनंदन मेधा छात्रवृत्ति की शुरुआत

नंदोत्सव पर ‘यदुनंदन मेधा छात्रवृत्ति’ की शुरुआत की गई। यह छात्रवृत्ति ‘एक यदु बंधु एक होनहार यदुनंदन/ नंदिनी योजना’ के तहत शुरू की गई है स्कॉलरशिप का मुख्य आधार होनहार होने के साथ ही स्कॉलरशिप की जरूरत को ध्यान में रखते हुए देना होगा। इस छात्रवृत्ति के तहत 3 साल के लिए 10-10 हजार रुपए कुल ₹30,000 दिए जाएंगे। आज तीन बच्चों को छात्रवृत्ति दी गई।

1. मिस निहारिका यादव पुत्री श्रीमती अंजू बाला सज्जन सिंह यादव। निहारिका को छात्रवृत्ति डॉ नंदकिशोर यादव, प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डोली, जोधपुर के द्वारा अपने पिता स्वर्गीय श्री रावत राम यादव की स्मृति में देना शुरु किया है।

2. मिस रुचिका यादव पुत्री श्रीमती रतनी देवी- ओंकारमल यादव। रुचिका यादव को यह छात्रवृत्ति समाज अध्यक्ष जगदीश यादव के द्वारा अपने पिता स्वर्गीय श्री जय नारायण यादव की स्मृति में देना शुरू किया है।

3. मि. आदित्य यादव पुत्र श्रीमती दुर्गा देवी- पारसनाथ यादव। यह छात्रवृत्ति सूरज सिंह यादव पुत्र मदन लाल यादव, व्यवसायी, जोधपुर के द्वारा अपने दादा स्वर्गीय श्री रामशब्द यादव की स्मृति में शुरू किया है।

250 से अधिक प्रतिभाओं का किया सम्मान

मारवाड़ में पदस्थापित 65 शिक्षकों, एसएन मेडिकल कॉलेज तथा एम्स में मेडिकल अध्ययनरत 80 छात्र छात्राओं, एमबीएम यूनिवर्सिटी तथा आईआईटी में अध्यनरत 45 तकनीकी छात्र छात्राओं, कृषि विश्वविद्यालय तथा आयुर्वेद में अध्यनरत 32 छात्र छात्राओं, 10वीं 12वीं में उच्च अंक प्राप्त 25 छात्र छात्राओं तथा 10 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां : गुरुकुल विद्या पीठ की निदेशक बृजबाला यादव के दिशा निर्देशन में हेमल, कविता, हर्षिता, कीर्ति, नंदिनी, शिवानी, किरण, सुमित्रा, दीपिका, तनी, लक्ष्मी, जानवी, प्रासि, यशस्वी आदि के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राज कुमार यादव, डॉ नंदकिशोर यादव, डॉ अजय शंकर यादव, डॉ रंजीत सिंह यादव, चेतन यादव, संजय यादव, राजेश यादव, ओम प्रकाश यादव, सुरेंद्र यादव, सूरज यादव, आनंद यादव, शेर सिंह यादव, लीना यादव, रामराज यादव, संतोष यादव, हर्ष यादव, ललित यादव, गजेंद्र सिंह यादव, दिलीप यादव, कृष्ण कुमार यादव आदि का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन राज कुमार यादव ने किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें