मथुरादास माथुर अस्पताल के देव दहिया ने सहयोग किया
उदित भास्कर. जोधपुर
जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज द्वारा सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष 17 से 23 सितंबर वर्ल्ड चेयरपर्सन शाइना एन सी द्वारा संचालित है। जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक नाना चूड़ासमा के जन्म दिवस के पावन उपलक्ष्य में, प्रति वर्ष पूरे भारत में मनाया जाता है।
जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज द्वारा सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। वर्षपर्यंत महिलाओं ने अपनी सेवाएं दी है और उनके द्वारा किए गए प्रयासों से ही उन्हें सफलता मिली है जो कि आज एक विशाल संगठन बनकर उभरा है।
जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक सुंदर माध्यम है। इसी भावना के साथ सातों दिन अलग-अलग सेवा कार्य किए जा रहे हैं। पहले दिन वृक्षारोपण, गणेश मंदिर पार्क , रातानाडा में किया गया, जिसके प्रमुख सहयोगी सरिता राजपुरोहित, रंजन भाटी, दीपिका वर्मा, नेहा राजपुरोहित रहे। दूसरे दिन वृदाश्रम में सेवा कार्य किया गया, जिसमें प्रमुख सहयोगी त्रिफेना अंजुना मैसी रहे। प्याऊ, पानी की बोतलें, वाटर कूलर अथवा जरूरतमंदों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई। तीसरे दिन रक्तदान शिविर सेवा, जिसके प्रमुख सहयोगी देव दहिया एमडीएम अस्पताल रहे। अध्यक्ष तारा सोलंकी, सचिव पूनम राठी, कोषाध्यक्ष चंद्रा जैन, वाइस प्रेसिडेंट संतोष लुंकर और वाइस प्रेसिडेंट जया जैन ने सहयोग किया।








