भक्ति संगीत से सराबोर हुआ माहौल, पूजा-अर्चना के बाद भंडारा एवं चाय-नाश्ते की सेवा विशेष व्यवस्था की गई
उदित भास्कर. जोधपुर
बाबा रामदेव संस्थान की ओर से रावण चबूतरा मैदान में भव्य भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुतियों से पूरा आयोजन स्थल बाबा रामदेव जी की भक्ति में सराबोर नजर आया। श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया और बाबा रामदेव जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
भव्य भजन संध्या के दौरान संस्कारी इवेंट परिवार की ओर से श्रद्धालुओं एवं जातरुओं के लिए नि:शुल्क चाय एवं नाश्ते की विशेष व्यवस्था की गई। सेवा कार्य के तहत कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को चाय-नाश्ता उपलब्ध करवाया गया। सेवा भाव से की गई इस व्यवस्था को श्रद्धालुओं ने सराहा। नि:शुल्क चाय-नाश्ता एवं भंडारा सेवा का शुभारंभ हाईकोर्ट न्यायपति नरेंद्र सिंह कच्छावहा एवं रॉयल प्रॉपर्टी चेयरमैन रूबी सलूजा ने बाबा रामदेव जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर तथा बाबा को भोग लगाया।
पूजा-अर्चना के पश्चात भंडारा में प्रसादी का विवरण की एवं भण्डारा में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की आयोजन के दौरान रावण चबूतरा परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं में बाबा रामदेव जी के प्रति विशेष आस्था और उत्साह नजर आया। भजन संध्या में परिवारों सहित पहुंचे श्रद्धालुओं ने देर तक भजनों का आनंद लिया। आयोजन स्थल पर सेवा एवं धार्मिक भाव का सुंदर संगम देखने को मिला। संस्कारी इवेंट परिवार के सदस्य अभिषेक वंदना शर्मा, सुनील मेहता, उत्तम भंसाली, ललित रामचंदानी, आशीष कनोजिया, प्रेम चेलानी, आशुतोष व्यास, कनिष्ठ शर्मा एवं अंकित पुरोहित सहित अन्य सदस्यों न व्यवस्थाओं में सहयोग करते हुए सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l मीडिया प्रभारी कुलदीप सारस्वत ने बताया कि बाबा रामदेव जी की भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।
भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और पूरे कार्यक्रम का जमकर आनंद लिया। उन्होंने बताया कि संस्कारी इवेंट परिवार की ओर से श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क चाय एवं नाश्ते की व्यवस्था सेवा भावना से की गई। जिससे आयोजन में आने वाले जातरुओं एवं श्रद्धालुओं को सुविधा मिली l आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के साथ सेवा कार्यों को बढ़ावा देना संस्कारी इवेंट परिवार का प्रमुख उद्देश्य है। इसी भावना के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नि:शुल्क चाय-नाश्ते एवं भंडारे की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों एवं सहयोगी सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।






