रामदेवरा पैदल जातरुओं के लिए भारत सेवा संस्थान का निःशुल्क चिकित्सा शिविर

SHARE:

तिंवरी व देचू क्षेत्र में चिकित्सा सहायता के साथ गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए आईसीयू एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध

उदित भास्कर. जोधपुर 

भारत सेवा संस्थान की ओर से बाबा रामदेवरा पैदल जाने वाले जातरुओं की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए तिंवरी एवं देचू क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में पैदल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

भारत सेवा संस्थान एवं भारत सेवा फाउंडेशन के प्रभारी नरपतसिंह कच्छवाहा ने बताया कि संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से बाबा रामदेवरा पैदल भक्तों को प्राथमिक उपचार सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया है। शिविर के दौरान गंभीर रूप से बीमार यात्रियों को नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाने के लिए निःशुल्क आईसीयू एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा पैदल चलने वाले जातरुओं में पैरों में छाले, बदन दर्द, उल्टी-दस्त, जुकाम और बुखार जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार किया जा रहा है तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।

शिविर में अब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले चुके हैं। चिकित्सा दल के अनुसार शिविर में आने वाले मरीजों में बदन दर्द, बुखार, पैरों में छाले और उल्टी-दस्त की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आ रही हैं।

भारत सेवा संस्थान प्रभारी नरपतसिंह कच्छवाहा के सान्निध्य में संस्थान के स्टाफ एवं नर्सिंग स्टाफ शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संस्थान की ओर से आयोजित इस निःशुल्क चिकित्सा सहायता शिविर से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बाबा रामदेवरा जाने वाले पैदल जातरुओं को लाभ मिल रहा है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें