माया मोहन री…नंदोत्सव में श्रद्धालु झूमे

SHARE:

सखी सहेली समूह द्वारा हुआ आयोजन

उदित भास्कर. जोधपुर 

सखी सहेली समूह द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में कृष्ण नंदोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समूह की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और जन्मोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

श्रीमति माया माथुर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं मंगलाचरण से हुई। इसके पश्चात महिलाओं ने भजन, कृष्ण भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नंदोत्सव के अवसर पर नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की जैसे भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की आकर्षक झांकी सजाई गई। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर मटकी सजावट, कृष्ण-राधा से संबंधित प्रस्तुतियां तथा अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। सखी सहेली समूह की सदस्यों ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आपसी प्रेम एवं सौहार्द को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को कृष्ण नंदोत्सव की शुभकामनाएं  दीं तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में सखी सहेली समूह की अनेक सदस्य एवं गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे आयोजन में भक्ति, उल्लास और अपनत्व का सुंदर संगम देखने को मिला।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें