उदित भास्कर. जोधपुर
निकटवर्ती गांव बिल्लू में पर्यावरण प्रेमी स्मृति शेष गुलाब देवी धर्मपत्नी स्मृति शेष हीरालाल बोदलिया की पावन स्मृति में “एक शाम मां के नाम” भजन संध्या का आयोजन हुआ।
आयोजक सत्यनारायण, फूलचंद व गोविंद बोदलिया ने बताया कि भजन संध्या में पंकज जायलवाल, महावीर दाधीच, अर्जुन प्रजापति, सत्यनारायण सिधड, नानुराम चुइल आदि कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति के साथ मां की महिमा का गुणगान किया गया। मां की महिमा बताते हुए कहा कि ईश्वर हर जगह नहीं रह सकते, इसलिए उन्होंने माँ को बनाया है। माँ का प्यार बिना किसी स्वार्थ के होता है। वह हर मुश्किल सहकर भी बच्चे को खुश रखती है। बच्चे की पहली पाठशाला माँ की गोद होती है। संसार में माँ को भगवान से भी बढ़कर माना गया है।
इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम, दान-पुण्य व प्रसादी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मातृशक्ति व अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की व्यवस्था में बाबुलाल, ओमप्रकाश, भंवरलाल, सत्यनारायण, फूलचंद, गोविंद, शालु, शंकर, बनवारी, राकेश, मुकेश, पवन और मातृशक्ति मंजू, पूजा व कोमल आदि ने सेवाएं प्रदान की।






