नगर निगम चुनाव : 14 सितंबर को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

SHARE:

उदित भास्कर. जोधपुर 

जिला निर्वाचन अधिकारी( कलेक्टर) (नगर पालिका) जोधपुर आलोक रंजन ने आदेश जारी कर नगर निगम आम चुनाव 2026 के लिए मतगणना व्यवस्था और स्ट्रांग रूम की विस्तृत कार्ययोजना जारी की है। जारी आदेश के अनुसार, नगर निगम जोधपुर के वार्डों की मतगणना 14 सितंबर 2026 को सुबह 8  बजे से राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय परिसर, जोधपुर में शुरू होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी मतगणना प्लान के अनुसार विभिन्न वार्डों की मतगणना के लिए अलग-अलग स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, ईवीएम टेबल और राउंड निर्धारित किए गए हैं। वार्ड संख्या 1 से 10 तक की मतगणना के लिए 78 मतदान केंद्रों का कार्य भू-तल स्थित मतगणना कक्ष D-3 में होगा, जहां स्ट्रांग रूम C-3 से ईवीएम लाई जाएंगी; इसके लिए 11 ईवीएम टेबल लगाई गई हैं और मतगणना 10 राउंड में पूरी होगी।

वार्ड संख्या 11 से 20 (56 मतदान केंद्र) की गिनती प्रथम तल के कक्ष D-9 में होगी, जिसके लिए स्ट्रांग रूम C-8, 6 ईवीएम टेबल और 12 राउंड तय किए गए हैं। वार्ड संख्या 21 से 30 (65 मतदान केंद्र) की मतगणना प्रथम तल के कक्ष D-9 में होगी, जहां C-9 स्ट्रांग रूम से ईवीएम लाई जाएंगी और 6 ईवीएम टेबल के जरिए 13 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी। इसी क्रम में वार्ड संख्या 31 से 40 (74 मतदान केंद्र) के लिए प्रथम तल का कक्ष D-7 और स्ट्रांग रूम C-6 निर्धारित है, जहां 11 ईवीएम टेबल पर 10 राउंड में गणना होगी। वार्ड संख्या 41 से 50 (67 मतदान केंद्र) की गिनती प्रथम तल पर कम्यूनिकेशन लैब (Communication Lab) मतगणना कक्ष में होगी, जिसके लिए पावर इलेक्ट्रॉनिक्स लैब (Power El. Lab) को स्ट्रांग रूम बनाया गया है; यहां 6 ईवीएम टेबल पर 14 राउंड चलेंगे।

वार्ड संख्या 51 से 60 (75 मतदान केंद्र) की मतगणना प्रथम तल के कक्ष D-8 में होगी, जिसके लिए स्ट्रांग रूम C-7, 10 ईवीएम टेबल और 10 राउंड निर्धारित हैं। इसके अलावा, वार्ड संख्या 61 से 70 (70 मतदान केंद्र) की मतगणना प्रथम तल पर कम्यूनिकेशन लैब में होगी, जिसके लिए रेडियो टीवी लैब (Radio TV Lab) को स्ट्रांग रूम बनाया गया है; यहां 6 ईवीएम टेबल के माध्यम से 16 राउंड में गिनती होगी।
वार्ड संख्या 71 से 80 (77 मतदान केंद्र) की गिनती इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप (Elect. Workshop) मतगणना कक्ष में होगी, जहां डिजिटल लैब (Digital Lab) को स्ट्रांग रूम बनाया गया है और 10 ईवीएम टेबल पर 10 राउंड तय किए गए हैं। वार्ड संख्या  81 से 90 (79 मतदान केंद्र) की मतगणना प्रथम तल के कक्ष D-10 में होगी, जिसके लिए स्ट्रांग रूम C-10, 10 ईवीएम टेबल और 10 राउंड निर्धारित हैं। अंत में, वार्ड संख्या 91 से 100 (88 मतदान केंद्र) की मतगणना भू-तल स्थित क्लासरूम में होगी, जिसके लिए कैंटीन को स्ट्रांग रूम बनाया गया है; यहां 11 ईवीएम टेबल पर 12 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी।

मतगणना स्थल में प्रवेश व्यवस्था

मतगणना स्थल पर प्रवेश की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर दी गई है। राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के पीछे वाले भाग के गेट संख्या 01 से कार्मिक, गणना कार्मिक और मीडियाकर्मियों को प्रवेश दिया जाएगा। वार्ड संख्या 1 से 10 तथा 91 से 100 के अभ्यर्थी और उनके गणन अभिकर्ता गेट संख्या 02 से प्रवेश करेंगे। वार्ड संख्या 11 से 40, 51 से 60 एवं 81 से 90 के अभ्यर्थियों व गणन अभिकर्ताओं के लिए गेट संख्या 03 निर्धारित है। वहीं वार्ड संख्या 41 से 50 तथा 61 से 80 के अभ्यर्थियों और गणन अभिकर्ताओं को गेट संख्या 05 से प्रवेश की अनुमति रहेगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें