महावीर इंटरनेशनल : खुशियों का बाजार के तहत वस्त्र वितरित, सेवा करने से मिला सुकून

SHARE:

इस सेवा कार्य में कोषाध्यक्ष चंद्रा जैन, उपाध्यक्ष माया भंसाली,  वीरा कंचन सराफ, वीरा चेतना शाह, वीरा सुधा सुराणा, वीरा स्वाति जैन एवं वीरा गीता का सहयोग रहा। टीम ने प्रज्ञा निकेतन संस्था में नेत्रहीन व्यक्तियों को लगभग 50 जोड़ी पैंट-शर्ट वितरित किए।

राखी पुरोहित. जोधपुर 

महावीर इंटरनेशनल की ओर से राष्ट्रीय समन्वय कपड़ा बैंक खुशियों का बाजार के तहत जोधा बाई केंद्र ने राष्ट्रीय वस्त्र सेवा अभियान 2026 के तहत सेवा कार्य करते हुए वस्त्र वितरित किए। वीरा वीरा वंदना बक्शी और रविंद्र जैन के सान्निध्य में सेवा कार्य कर आत्मिक संतुष्टि प्राप्त की गई।

जोधा बाई केंद्र की अध्यक्ष अमिता जैन एवं सचिव उर्मिला जैन के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। महिला सशक्तिकरण निदेशक वंदना बक्शी ने भैरूबाग मंदिर व अन्य दो- तीन उपाश्रय में साधु-साध्वी भगवंतों की प्रेरणा से आमजन को अपरिग्रह एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रेरित किया। इसके बाद महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपयोगी वस्त्र कपड़ा बैंक में जमा करवाए।

इनका रहा सहयोग 

 इस सेवा कार्य में कोषाध्यक्ष चंद्रा जैन, उपाध्यक्ष माया भंसाली,  वीरा कंचन सराफ, वीरा चेतना शाह, वीरा सुधा सुराणा, वीरा स्वाति जैन एवं वीरा गीता का सहयोग रहा। टीम ने प्रज्ञा निकेतन संस्था में नेत्रहीन व्यक्तियों को लगभग 50 जोड़ी पैंट-शर्ट वितरित किए। वहीं गुरु कृपा मानसिक विमंदित गृह एवं मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह आंगणवा, मंडोर में वृद्ध, बेघर एवं निराश्रित महिलाओं को साड़ियां, कुर्ते एवं सलवार-सूट प्रदान किए गए। अभियान से लगभग 640 व्यक्ति लाभान्वित हुए। सभी लाभार्थियों को माया भंसाली की ओर से बिस्किट के पैकेट भी वितरित किए गए। सभी को दो-दो जोड़ी वस्त्र वितरित किए गए। वस्त्र पाकर महिलाओं एवं बालिकाओं के चेहरों पर खुशी नजर आई।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें