श्रद्धा अटूट, समन्वय धाम में धूमधाम से सजा अन्नकूट

SHARE:

राखी पुरोहित. जोधपुर

कमला नेहरु नगर स्थित समन्वय धाम में मंगलवार को अन्नकूट का आयोजन किया गया।

भारत समन्वय सेवा ट्रस्ट समिति के उम्मेद किशन पुरोहित ने बताया कि समन्वय धाम में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग एवं विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक पुष्पों व रंगोली से जाया गया तथा भगवान की विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती की गई।
महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के दर्शन किए और सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं अन्नकूट वितरित किया गया।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें