स्टेडियम के आस-पास कचरा और कबाड़ बिखरा पड़ा है, फ्लड लाइटें बंद हैं, जेडीए, नगर निगम और आरसीए अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे : एडवोकेट शर्मा
उदित भास्कर. जोधपुर
एडवोकेट एवं पर्यावरण प्रेमी विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जेडीए अधिकारियों, नगर निगम अधिकारियों और आरसीए से अपील की है कि जोधपुर के क्रिकेट स्टेडियम बरकतुल्लाह खान स्टेडियम की हालत सुधारी जाए। एडवोकेट शर्मा ने कहा कि स्टेडियम में करीब 30 डंपर लोहे के पुराने कबाड़, पेड़ की डालयां और कचरा बिखरा पड़ा है। उन्होंने इसकी तुरंत सफाई करवाने की मांग की है।
एडवोकेट विजय शर्मा ने कहा कि अगर यही हाल रहा और स्टेडियम की साफ-सफाई नहीं रखी गई तो बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच कैसे हो पाएंगे। बरकततुल्ला खान क्रिकेट स्टेडियम का वर्तमान मे कोई धनी धोरी नही है।
पिछले कई सालों से यहां अंतरराष्ट्रीय और अन्य बड़े क्रिकेट के मेच आयोजित नहीं हुए हैं। इस दिशा में विचार भी नहीं किया जा रहा है। वर्तमान मे पूरे स्टेडियम के अंदर घास बढ़ी हुई है, चारो तरफ की साइड सड़क रोड पर सेफ्टी सुरक्षा लाइट काफी समय से बिल्कुल बंद पड़ी है। रात्रिकालीन क्रिकेट के लिए फ्लड लाइट बिल जमा नही कराने से बिजली विभाग ने लम्बे समय पूर्व कनेक्शन काट रखा है। संबंधित विभाग व अधिकारियों ने इसका बकाया राशि का बिल आज तक नही जमा कराया है। इस स्टेडियम के एक साइड में सड़क पर जेडी ए विभाग ने अपना 30 डंपर पुराना कबाड़ समान खुले मे पटक रखा है। एडवोकेट विजय शर्मा ने सीए और आरसीए से स्टेडियम की दशा सुधारने की मांग की है।








