उदित भास्कर. जोधपुर
अखिल राजस्थान स्तरीय आचार्य लक्ष्मीकांत जोशी (कथा) साहित्य सम्मान समारोह 20 सितंबर रविवार को होटल घूमर, राजस्थान पर्यटन विकास निगम निमिटेड, टाउन हॉल के पास, हाईकोर्ट रोड, जोधपुर में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम कला, संस्कृति और शिक्षा विमर्श के मंच के सृजना की ओर से आयोजित किया जाएगा। सृजना के सचिव डॉ. हरीदास व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विख्यात चिंतक सुधेंद्रु ओझा होंगे। अध्यक्षता विख्यात साहित्यकार एवं चिंतक डॉ. फतेह सिंह भाटी करेंगे। स्वागताध्यक्ष सृजना की अध्यक्ष सुषमा चौहान अतिथियों का स्वागत करेंगी। सम्मानित रचनाकार आशा शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी। मुख्य अतिथि साहित्य के राजनीतिक तरोकार विषय पर अपना उद्बोधन देंगे। कार्यक्रम की तैयारी में संयुक्त सचिव सृजना प्रगति गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी जुटे हुए हैं।








