प्रतापनगर टेंपो स्टैंड, दाऊजी के मोड़ पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमण हटाए

SHARE:

नगर निगम की टीम जेसीबी और पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और सड़क के दोनों तरफ किए गए पक्के व कच्चे अतिक्रमण को हटाया गया।

महेंद्र बोहरा. जोधपुर 

प्रतापनगर टेंपो स्टैंड, दाऊजी के मोड़ पर नगर निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।

नगर निगम की टीम जेसीबी और पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और सड़क के दोनों तरफ किए गए पक्के व कच्चे अतिक्रमण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई दुकानों के आगे लगे टीन-शेड, चबूतरे और ठेले-खोमचों को हटाया गया।

निगम अधिकारियों ने बताया कि दाऊजी के मोड़ पर अतिक्रमण के कारण लंबे समय से जाम की समस्या बनी हुई थी, जिसको लेकर स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत की गई थी। शिकायत पर आज यह कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण को शांतिपूर्ण तरीके से हटाया गया। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में खुशी है और लोगों ने नगर निगम की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें