पंकज जांगिड़. जोधपुर
आसोज मास की नवरात्रि के पावन अवसर पर पाल रोड, गायत्री नगर स्थित वात्सल्यपुरम बाल आश्रम परिसर में 11 से 19 अक्टूबर तक नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन होगा।
सुत्रधार मदन जांगिड़ ने बताया कि दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक सभी भक्तजन कथावाचक अनिल महाराज के श्रीमुख से प्रभु श्री राम की अमृतमयी कथा का रसपान कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। कथा आरंभ से पूर्व 11 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 12:15 बजे, पाल मंदिर से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।







