मुस्लिम स्कूल बचाओ संघर्ष समिति : 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा, सांकेतिक धरना सम्पन्न

SHARE:

समिति का आरोप : मौजूदा कमेटी का व्यवहार निराशाजनक, शीघ्र नई रणनीति से किया जायेगा प्रहार

उदित भास्कर. जोधपुर 

मुस्लिम स्कूल बचाओ संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार को कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मुस्लिम सीनियर सैकण्डरी स्कूल के बाहर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी के खिलाफ एक दिवसीय ‘सांकेतिक धरने‘ का आयोजन किया गया।

समिति संयोजक मुंशी खां सिंधी एवं अकबर अंसारी ने कहा कि इस धरने का मक़सद सोसायटी के कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता, जवाबदेही तथा परिवारवाद को हटाकर सभी कौमों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

समिति सह संयोजक सैयद ताहिर अली ने अपने उद्बोधन में 10 सूत्री मांगों में 149 नए सदस्यों को शामिल किए जाने की प्रक्रिया, 23 लाइफ मेंबरों की सदस्यता समाप्त किए जानेे, सोसायटी की बैठकों की वैधता, विकास कार्यों में हुए खर्च का विवरण सार्वजनिक करने, कायलाना कांड और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए।

 

शिक्षाविद् पूर्व आरएएस निसार खां, समाजसेवी मोइनूद्दीन उवैशी, सोसायटी सदस्य अब्दुल नासिर, जालोर के रिटायर्ड मुख्य टिकट निरीक्षक साबिर खान खोखर, जालोर के शिक्षाविद् हुसैनी एवं युवा एडवोकेट अब्दुल कदीर केरावी सहित कई विभिन्न कौमों के गणमान्य लोगों ने इस धरने के समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए।

सह संयोजक सनवर अब्बासी ने कहा कि सोसायटी के पुराने सदस्यों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने, हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप निष्पक्ष तरीके से नए चुनाव कराने और हालिया कायलाना कांड के विरोध में सोसायटी के सचिव के इस्तीफे की मांग की गई है।

सह संयोजक एडवोकेट उम्मेद अली मेहर ने कहा कि समिति के एक प्रतिनिधिमंडल की ओर से सोसायटी की वर्तमान कमेटी के पदाधिकारियों को उनके कार्यालय में जाकर उपरोक्त मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज बेलिम, सदस्य जुगनू खान सहित अन्य लोगों को सौंपा गया।

समिति सदस्य साजिद जोधाणा ने बताया कि इस सांकेतिक धरने में पूर्व आरएएस निसार खां, समाजसेवी मोइनूद्दीन उवेशी, पठान खान मेहर, सागर खान मेहर, नूर मोहम्मद, एडवोकेट जहीर अब्बास, बरकत खां मेहर, एडवोकेट सलीम मेहर, अशफाक लौहार, खालिद कुरैशी, अहमद हुसैन भूरट, अब्दुल नासिर, जाकिर एटूजेड, अली मोहम्मद, कासम मोहम्मद अब्बासी, जमील अंसारी, पठान खान सिंधी, रफीक अंसारी, इमरान कुरैशी, सलीम अंसारी, आरीफ चुंदड़ीगर, असलम चुंदड़ीगर, खलील कुरैशी, अब्दुल रहीम मोदी, शकील खिलजी, रजब अली, इकरामद्दीन अब्बासी, दानिश मेहरद्दीन सहित शहर की विभिन्न मुस्लिम कौमों के प्रतिनिधि, कई समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं गणमान्य युवा एवं बुजुर्ग साथी मौजूद रहे। संचालन आमिर खान कुवैतवाला ने किया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें