ब्रह्माकुमारीज़ : 11 अक्टूबर से 4 दिवसीय चैतन्य देवियों की भव्य झांकी का होगा शुभारंभ

SHARE:

सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी शील दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हर वर्ष अलग-अलग स्थानों पर चैतन्य देवियों की झांकी सजाई जाती है। इस झांकी की मुख्य विशेषता यह है कि संस्था की बहनें, जो नियमित राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करती हैं, वही देवियों का रूप धारण कर निरंतर ध्यान मुद्रा में बैठती हैं।

राखी पुरोहित. जोधपुर 

ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर 11 से 14 अक्टूबर 2026 तक 4 दिवसीय विशेष 9 देवियों की चैतन्य झांकी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे तक ‘डूड़ी फार्म, बिड़ला स्कूल से आगे, त्रिनेत्र अस्पताल के सामने, झंवर रोड, जोधपुर’ में आयोजित होगा।
​

सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी शील दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा हर वर्ष अलग-अलग स्थानों पर चैतन्य देवियों की झांकी सजाई जाती है। इस झांकी की मुख्य विशेषता यह है कि संस्था की बहनें, जो नियमित राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करती हैं, वही देवियों का रूप धारण कर निरंतर ध्यान मुद्रा में बैठती हैं। उनकी स्थिरता और एकाग्रता को देखकर एक बारगी दर्शकों को प्रतीत होता है कि मानो काष्ठ या प्लास्टर की जीवंत मूर्तियां विराजमान हों।

झांकी का मुख्य उद्देश्य एवं आकर्षण

शील दीदी ने बताया कि ‘झांकी’ का वास्तविक अर्थ है — “स्वयं के भीतर झांकना”। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण का संदेश देना और जन-जन को अपने अंदर छिपी दिव्य शक्तियों की पहचान कराना है।

चार दिवसीय इस आयोजन में रोजाना मुख्य आकर्षण रहेंगे

​सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम: प्रतिदिन सायं 7 से 8 बजे तक विशेष प्रेरणादायी उद्बोधन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और राजयोग ध्यान का सत्र आयोजित होगा। ​विशेष प्रस्तुतियां: झांकी के दौरान महिषासुर वध का सजीव मंचन और नशा मुक्ति संदेश नाटिका का मंचन भी किया जाएगा।

​भव्य उद्घाटन व आरती:

दिन दीप प्रज्वलन से होगा शुभारंभ: चारों ही दिन (11 से 14 अक्टूबर) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सायंकाल दीप प्रज्वलन एवं आरती के साथ किया जाएगा, जिसमें शहर के कई गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे। संस्था द्वारा 16 अक्टूबर से निःशुल्क राजयोग मेडिटेशन कोर्स भी प्रारंभ किया जा रहा है। आयोजन समिति ने जोधपुर शहर के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं को परिवार सहित इस चैतन्य झांकी के दर्शन हेतु आमंत्रित किया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें