जोधपुर… जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज : सेवा सप्ताह 17 से, पौधरोपण से शुरुआत, 23 को कैंसर पैशेंट की सेवा के साथ समापन

SHARE:

फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा के नेतृत्व में तैयारियां शुरू 

उदित भास्कर. जोधपुर 

जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज की ओर से सेवा सप्ताह का आगाज 17 सितंबर को पौधरोपण के साथ होगा। फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा के नेतृत्व में तैयारियां शुरू हो चुकी है। सेवा सप्ताह का समापन 23 सितंबर को कैंसर पैशेंट की सेवा के साथ होगा।

निरूपा पटवा ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को समाज सेवा के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कि विभिन्न गतिविधियों से समाज को जोड़ा जाएगा और लोगों में जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

इस प्रकार होंगी गतिविधियां : 

17 सितंबर को पौधरोपण
18 सितंबर को वृद्धाश्रम में सेवा
19 सितंबर को रक्तदान
20 सितंबर को महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
21 सितंबर को राजकीय विद्यालय में बच्चों में शिक्षा की अलख
22 सितंबर को मेडिकल कैम्प
23 सितंबर को अस्पताल में कैंसर पेशेंट की सेवा के साथ शिविर का समापन।

नेत्रदान एवं देहदान का संकल्प होगा : 

निरूपा पटवा ने बताया कि जायंन्ट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की ओर से सेवा सप्ताह समारोह अनोखे तरीके से मनाया जाएगा। इस वर्ष एक नए संकल्प के साथ नेत्रदान एवं देहदान का संकल्प लिया जाएगा। सभी 150 सदस्यों ने इस वर्ष, समाज सेवा के कार्यो के साथ हर महिला सदस्य द्वारा दस फॉर्म भराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कुल 1500 व्यक्तियों के नेत्रदान का संकल्प लिया गया है। शहर के विभिन्न स्थानों पर तारा सोलंकी अध्यक्ष , पूनम राठी सचिव व चन्द्रा जैन कोषाध्यक्ष  एवं इसके अलावा सभी सदस्यों को, उपाध्यक्ष (Internal)- संतोष लूंकर और उपाध्यक्ष (External)- जया जैन व् Secretary- पूनम राठी और Director of Treasurer-चंद्रा जैन एवं कार्यकारिणी सदस्य – सरिता राजपुरोहित, संतोष अरोड़ा, संगीता कुम्भट, रिचा जैन, रंजन भाटी, पूनम गिदवानी, नेहा राजपुरोहित, डॉ अंजू , मधु कटारिया, अनीता बोहरा, अनुराधा सोमानी, कामिनी मेहता, अनीता अरोड़ा , दीपिका वर्मा, गायत्री बोराणा, ममता जैन एवं अंकिता परिहार आदि ने सहयोग किया।
जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज द्वारा सरकार के साथ मिलकर कलिका पेट्रोलियम यूनिट टीम के साथ अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया है। पटवा ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई के साथ बच्चो को  नशे से रोकने के लिए, जिला परिषद् एवं अधिकारियो के साथ झुग्गी झोपड़ियों में कार्य किया l

वन विभाग के साथ 2000 पौधों का वितरण किया और हर वर्ष वृक्षारोपण का कार्य भी यह ग्रुप करता है l ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म में न्याय दिलाने में बाल संरक्षण आयोग के जस्टिस मनोज गर्ग के साथ आर्थिक सहयोग करके योगदान दिया l जायन्ट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज की पास्ट प्रेसिडेंट निरुपा पटवा ने बताया कि समाज सेवा का कार्य पिछले कई वर्षो से किया जा रहा है। सात दिन के कार्यक्रम में लगभग 150 से ज्यादा महिलाएं सम्मिलित होंगी और हर प्रकार के सेवा कार्य का मिलकर वर्षपर्यंत सहयोग करने का भी संकल्प लेंगे। अध्यक्ष तारा सोलंकी एवं सचिव पूनम राठी और निरुपा पटवा को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सेवा कार्य में – पर्यावरण संरक्षण , सैनेटरी पैड वितरण, ट्रैफिक अवेयरनेस, थैलीसिमिया , नारी निकेतन, कच्ची बस्तियाँ   कैंसर पीड़ित को बाल डोनेट करना , वृद्धाश्रम, अनाथ आश्रम, गोशाला, नि:शुल्क मेडिकल कैंप, जल संरक्षण, रक्तदान, सेल्फ डिफेंस सेमिनार, प्लास्टिक मुक्त अभियान, पुरातत्व संरक्षण, महिलाओं व बालिकाओ के सशक्तिकरण के लिए सिलाई मशीन से रोजगार दिलाना

शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर, कंप्यूटर, वाटर कूलर, स्टेशनरी, गरीबो को भोजन, कपड़ों का साल भर में अनेक बार वितरण करना l महिलाओ के लिए पार्लर, कुकिंग, मेहंदी आदि सेमिनार कराना l दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ – पैर लगवाना, किराने का सामान, खेल उपकरण व सरकारी अस्पतालों में व्हीलचेयर उपकरण देना l सदस्यों में प्रेम व व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से B2B ( busines to business ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ताकि जुड़े हुए सभी सदस्यों के व्यापार में भी आपस में क्रय-विक्रय से बढ़ोतरी हो l सभी सदस्यों ने अपने-अपने व्यापार के बारे में बताया, ताकि सेना के साथ साथ निजी व्यापार मैं भी बढ़ोतरी हो। निरूपा पटवा ने बताया कि यह ग्रुप पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के कार्य कर रहा है परंतु आज तक किसी से भी नकद सहयोग नहीं लिया गया l जो भी समाज सेवा के कार्य महिलाएं करती हैं वह किटी पार्टी से राशि बचाकर एवं अपनी बचत में से कुछ राशि बचाकर समाज सेवा के हित के कार्य करती है l अध्यक्ष तारा सोलंकी द्वारा सेवा गतिविधि के रूप में वात्सल्यपुरम बाल आश्रम में एक असहाय बच्चों की दसवीं तक की शिक्षा में सहयोग करने की घोषणा की। अभी वह बच्चा द्वितीय कक्षा में अध्ययन कर रहा है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें