जैसलमेर : प्रणव व्यास को नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे जीएम अवार्ड

SHARE:

जैसलमेर निवासी प्रणव व्यास भारतीय रेलवे में वरिष्ठ सहायक लोको पायलट पद पर कार्यरत हैं

उदित भास्कर. जैसलमेर

सीमावर्ती शहर जैसलमेर के वार्ड नंबर 33 निवासी और भारतीय रेलवे में वरिष्ठ सहायक लोको पायलट के पद पर कार्यरत प्रणव व्यास ने अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और कर्तव्यनिष्ठा से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रणव व्यास को उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रतिष्ठित ‘GM अवॉर्ड’ (महाप्रबंधक पुरस्कार) से सम्मानित किया गया है।

​स्वर्गीय प्रशांत व्यास के सुपुत्र एवं स्वर्गीय प्रतापचंद्र व्यास के सुपौत्र प्रणव व्यास को यह विशेष सम्मान रेलवे सेवा के दौरान उनकी अद्भुत कर्मठता, सुरक्षा मानकों के प्रति समर्पण और बेमिसाल कार्य-कुशलता के लिए प्रदान किया गया है। ​अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए उन्होंने न केवल रेल संचालन को सुरक्षित और सुगम बनाया, बल्कि अपने युवा सहयोगियों के लिए भी एक मिसाल कायम की है। जैसलमेर की माटी के इस होनहार लाल की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और संपूर्ण वार्ड नंबर 33 सहित पूरे शहर में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें