पिछम धरा सु म्हारा पीर जी पधारिया, आरती में गूंजे बाबा के जयकारे
उदित भास्कर. जोधपुर
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेव के जातरूओं के लिए जालोरी गेट चौपासनी रोड़ व्यापारी समिति द्वारा तीन दिवसीय 16वे भण्डारे का शुभारम्भ पंडित विरेन्द्र राज जोशी के सान्निध्य में भगवान गणपति व बाबा रामदेव का पूर्ण विधि विधान से सुरेन्द्र कुमार व्यास अध्यक्ष जालोरी गेट चौपासनी रोड समिति एवं पदाधिकारियों द्वारा पूजन कर किया गया।
समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास व सचिव महेश मंत्री ने बताया कि तीन दिवसीय निःशुल्क 16वे भंडारे का शुभारंभ अमावस्या तिथि को हुआ जो आज शाम बाबा की आरती के बाद सम्पन्न होगा। भंडारे में बाबा के हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क दो दिन सूजी का हलवा, नमकीन कोफ्ता, कोल्ड्रिंक्स इत्यादि का वितरण किया गया । वहीं आज तीसरे दिन नुक्ति पकौड़ा का वितरण किया जाएगा। भंडारे में 225 किलो वजनी बाबा की मूर्ति के दर्शन भी श्रद्धालुओं को करवाए जा रहे है। वहीं प्रत्येक दिन बाबा की महाआरती सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही है।
अजित सिंह देवड़ा ने बताया कि पूजन व आरती में जालोरी गेट चौपासनी रोड़ व्यापारी समिति जोधपुर के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार व्यास, सचिव महेश मंत्री, कोषाध्यक्ष राजकुमार सोनी, सोहन मुथा, राजेन्द्र व्यास, अजित सिंह देवड़ा, उत्तम प्रकाश अरोड़ा, किशन मेड़तिया, श्यामसुंदर सोलंकी, मनोज जैन, ओमप्रकाश खंडेलवाल, विक्रान्त दवे, मनीष अग्रवाल, जाबिर काठावत, लोकेश धारीवाल, विष्णु पंवार, महेन्द्र चौहान, महेन्द्र शर्मा, पाबूलाल, नीरज पंवार, रिजवान अंसारी, अभिषेक अरोड़ा, आशीष एवं श्रीमती मंजू व्यास, डॉ. प्रज्ञा हर्ष के साथ सभी जालोरी गेट चौपासनी रोड़ व्यापारी बन्धु व स्टाफ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे है।






