नयापुरा रामद्वारा चोखा में आयोजन की तैयारियां शुरू
उदित भास्कर. जोधपुर
नयापुरा रामद्वारा, चोखा में चातुर्मास समापन समारोह के पावन उपलक्ष्य पर 16 सितम्बर से 20 सितम्बर 2026 तक पांच दिवसीय सुन्दर झांकियों के साथ ‘नैनीबाई रो मायरो’ एवं विशाल संत सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन में व्यास पीठ पर महंत परमहंस डॉ. रामप्रसाद महाराज विराजमान रहेंगे, जिनके श्रीमुख से कथा एवं भजनों की अमृत वर्षा होगी। कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक रहेगा। आयोजक मंडल ने बताया कि रामस्नेही संत तारकराम महाराज द्वारा पिछले लगभग दो महीनों से चल रहे चातुर्मास सत्संग का इस अवसर पर समापन होगा। कार्यक्रम में अन्य कई संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त होगा और उनके प्रवचनों व भजनों का लाभ श्रद्धालुओं को मिलेगा।






