कटे पीड़ा मिटे रोग…श्री इच्छापूर्ण बालाजी को लगाया अन्नकूट का भोग

SHARE:

108 बत्ती एवं 11 किलो गोटे से हुई महाआरती, संगीतमय सुंदरकांड पाठ में उमड़े श्रद्धालु

राखी पुरोहित. जोधपुर 

शहर के निमाज हवेली, कपड़ा बाजार स्थित महावीर भवन के पास श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर श्री इच्छापूर्ण बालाजी महाराज का अन्नकूट (छप्पन भोग) महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर के महंत मनीष अग्रवाल (रामजी) के सान्निध्य में आयोजित महोत्सव में मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों एवं रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। इस अवसर पर बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का छप्पन भोग अर्पित किया गया।

महोत्सव के तहत शाम 6:30 बजे श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के मनमोहक श्रृंगार के दर्शन किए। इसके पश्चात शाम 7 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ 108 बत्ती और 11 किलो गोटे से भव्य महाआरती की गई। आरती के दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम एवं जय बालाजी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। वहीं शाम 7:30 बजे आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता करते हुए प्रभु का गुणगान किया।

मंदिर के महंत मनीष अग्रवाल (रामजी) ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव सनातन धर्म की आस्था, परंपरा और समर्पण का प्रतीक है। भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में धर्म एवं संस्कारों का प्रसार होता है तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सदर कोतवाली थानाधिकारी सोमकरण चारण, समाजसेवी कुलदीप सारस्वत एवं भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य जोधपुर शहर अंकित पुरोहित सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

उदित भास्कर ब्रेकिंग : अमित शाह से भजनलाल की 30 मिनट की मुलाकात में राजस्थान की दागी अफसरशाही भी बनी चर्चा का विषय? पंकज चौधरी प्रकरण और विवादित अधिकारियों की पदोन्नति पर गृह मंत्री की नाराजगी की चर्चा!

Horoscope

Weather

और पढ़ें

उदित भास्कर ब्रेकिंग : अमित शाह से भजनलाल की 30 मिनट की मुलाकात में राजस्थान की दागी अफसरशाही भी बनी चर्चा का विषय? पंकज चौधरी प्रकरण और विवादित अधिकारियों की पदोन्नति पर गृह मंत्री की नाराजगी की चर्चा!

राज्य

शहर चुनें