जोधपुर। शहर के डॉ. देवानंद गहलोत ने गोवा में आयोजित 70.3 आयरनमैन इंडिया ट्रायथलॉन 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरनमैन फिनिशर का खिताब हासिल किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से जोधपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।
प्रतियोगिता में डॉ. गहलोत ने तैराकी, साइकिलिंग और दौड़ जैसे तीनों चुनौतीपूर्ण चरणों को निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंने 55 मिनट 34 सेकंड में तैराकी, 3 घंटे 23 मिनट 46 सेकंड में साइकिलिंग तथा 2 घंटे 55 मिनट 35 सेकंड में दौड़ पूरी की।
इस प्रकार डॉ. गहलोत ने कुल 7 घंटे 34 मिनट 15 सेकंड में पूरी प्रतियोगिता संपन्न कर आयरनमैन फिनिशर बनने का गौरव प्राप्त किया।
उनकी इस सफलता के पीछे निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







