DCL चैप्टर-2 का आगाज: चैरिटी के लिए खेलेंगे डॉक्टर, मानवता की सेवा का देंगे संदेश

SHARE:

जयपुर में 2 नवंबर को उद्घाटन समारोह एवं उद्घाटन मैच, आईपीएस पंकज चौधरी ने दीं शुभकामनाएं

जयपुर। खेल, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से डॉक्टर्स कॉरपोरेट लीग (DCL) के दूसरे अध्याय DCL Chapter-2 का आयोजन किया जा रहा है। वीटो (V-2) की प्रस्तुति में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम ‘Play for Charity, Live for Humanity’ रखी गई है। इसका उद्देश्य खेल भावना के साथ परोपकार और मानव सेवा के संदेश को प्रोत्साहित करना है।

आयोजकों के अनुसार, सोमवार, 2 नवंबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे जयपुर स्थित C3 क्रिकेट ग्राउंड पर उद्घाटन समारोह एवं उद्घाटन मैच आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में चिकित्सा जगत से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों और अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

समारोह में डॉ. दीपक माहेश्वरी, प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर, SMS मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, आईपीएस पंकज चौधरी, DIG एवं नोडल अधिकारी, कम्युनिटी पुलिसिंग तथा डॉ. मोहनिश ग्रोवर, प्रिंसिपल, RUHS कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, जयपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं।

आईपीएस पंकज चौधरी ने दीं शुभकामनाएं

DCL Chapter-2 के आयोजन को खेल और सामाजिक सेवा के समन्वय की दिशा में एक सकारात्मक पहल बताते हुए आईपीएस पंकज चौधरी ने आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजन की सफलता, प्रतिभागियों के उत्साह और समाजहित में किए जा रहे प्रयासों के लिए अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

इस आयोजन के माध्यम से खेल को केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित न रखते हुए उसे सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनाओं से जोड़ने का संदेश दिया जा रहा है।

चिकित्सकों की भागीदारी से बढ़ेगा आयोजन का महत्व

डॉक्टर्स कॉरपोरेट लीग के संस्थापक एवं आयोजन अध्यक्ष मृदुला सकरवाल और डॉ. संजय सकरवाल हैं। आयोजन समिति में डॉक्टरों की टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है। डॉ. सोनाक्षी जैन और डॉ. सतीश जैन आयोजन सचिव के रूप में जुड़े हैं।

कार्यक्रम में क्रिकेट के माध्यम से चिकित्सकों के बीच आपसी सहयोग, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने की उम्मीद है। किडनी एंड हार्ट वेलनेस फाउंडेशन के सहयोग से जुड़े इस आयोजन में चैरिटी और मानवता की सेवा का संदेश विशेष रूप से रेखांकित किया गया है।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

दिसंबर 2026 से मई 2027 तक ‘गड़ीसर मरु महोत्सव’ आयोजित करने का सुझाव; दिन में विरासत और पारंपरिक खेल, रात में लोकसंस्कृति और तारों की दुनिया—जिला कलेक्टर को उदित भास्कर के ग्रुप एडिटर दिलीप कुमार पुरोहित का सुझाव

राज्य

शहर चुनें