पंचमुखी बालाजी मंदिर सिटी पुलिस : राम गुफा का कायापलट हो, परिसर को स्वच्छ बनाएं ताकि रोशन हो दीपोत्सव

SHARE:

दीपोत्सव का पर्व नजदीक है। लेकिन सिटी पुलिस पंचमुखा बालाजी मंदिर परिसर की राम गुफा बदहाल है। यहां अतिक्रमण, कचरा और सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। पर्यावरण प्रेमी और एडवोकेट विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, महापौर और नगर निगम अधिकारियों से दीपोत्सव से पहले परिसर का कायापलट करने की अपील की है ताकि दीपोत्सव रोशन हो सके…।

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

9783414079 uditbhaskarnews@gmail.com

जोधपुर मे विरासत समय के समय से प्राचीन विश्व विख्यात 25 फीट साइज का विशाल पवित्र पंच मुखी बालाजी मन्दिर, सिटी पुलिस, जोधपुर में बना हुआ है। किले की तलहटी में स्वयं भू इसी पहाड़ी पर मान्यता प्राप्त यह परिसर भक्तों को मनोवांछित फल, आशीर्वाद देने के लिए बना हुआ है। मगर यहां बनी राम गुफा अतिक्रमण की शिकार है। वर्षों से यहां सफाई नहीं हुई। गंदगी का डेरा है। झाड़ियां उग आई है।

पर्यावरण प्रेमी और एडवोकेट विजय शर्मा जो कि जन सेवा एवं स्वास्थ संस्था के अध्यक्ष भी हैं, ने मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, महापौर और नगर निगम अधिकारियों से अपील की है कि परिसर का दीपोत्सव से पहले कायाकल्प किया जाए ताकि दीपोत्सव रोशन हो सकें। उन्होंने बताया कि परिसर की साफ-सफाई की जाए और अतिक्रमण हटाए जाएं ताकि वे दीपोत्सव पर 1008 दीपक जलाकर इस परिसर में दीपोत्सव का उत्सव मना सकें।

उन्होंने बताया कि इस मंदिर के उपर आने जाने के रास्ते मे काफी अतिक्रमण किया हुआ है, जिसकी वजह से कोई भी दुपहिया या चौपहिया वाहन माल ढुलाई कर इस तंग रास्ते से आ जा नहीं सकता। पूरे रास्ते व बालाजी मंदिर के ठीक पास राम गुफा के आगे कचरा, पेड़, प्लास्टिक थेलियां, पत्ते, डालियां बिखरे पड़े हैं। कचरे के ढेर पड़े हैं। इसकी अभी आज तक मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, महापोर, पार्षद, जिला प्रशासन, जोधपुर नगर निगम, जोधपुर विकास प्राधिकरण, देव स्थान विभाग, पुरातत्व विभाग, जलदाय विभाग और डिस्कॉम के सीईओ, सीएसआई प्रभारी  और अधिकारियों व  कर्मियों व स्वछता प्रेमियों ने कभी भी पूरा ध्यान इस ओर नहीं दिया। मेरा सभी से आग्रह है की पहाड़ी  और चढ़ाई के पास के रास्ते की झाड़ियों की सफाई की जाए। निगम की टीम श्रमदान कर यहां सफाई करे। ताकि मंदिर की आस्था के प्रति लोगों का उत्साह बना रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें