प्रदर्शनी में लकडी के फर्नीचर, लाख की चूड़ियां, कोटा डोरियां के परिधान, भदोई के वीविंग कार्पेट, रेशम की साडी, वुडन एवं मेटल हैण्डीक्राफ्ट, बन्धेज, आरी-तारी, जूट बैग्स, पाॅटरी, बुटिक, पेन्टिंग, गारमेन्ट, लेदर जूती, लेदर बैग्स, पेपर मेसी उत्पाद, मार्बल उत्पाद, होम डेकोरेशन आइटम, मैडप, पर्दे, खादी एवं ग्रामोद्योग, मोमबत्ती, दरियां एवं हाथ से निर्मित मसाले, पापड़, अचार एवं खाद्य सामग्री की स्टाॅल्स सजाई गई है। कल इनावेटर रूमा देवी विशेष रूप से भाग लेंगी।
भगवान पंवार. राखी पुरोहित. जोधपुर
8302316074 uditbhaskarnews@gmail.com
अरबन हाट इन दिनों मनोरंजन, स्वास्थ्य, सेहत, सौंदर्य और उपयोगी और हस्तशिल्प उत्पादों का प्लेटफार्म बना हुआ है। यहां प्रदर्शनी लोग पसंद कर रहे हैं। स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों को विपणन सहयोग के लिये रैम्प प्रोग्राम के तहत जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र एवं उद्यम प्रोत्साहन संस्थान, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘दीपोत्सव क्राफ्ट बाजार’’ के साथ ‘‘पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत ओडीओपी प्रदर्शनी” का आयोजन किया जा रहा है।
आज के गणेश पूजन में विशेष अतिथि श्रीमती नीतीशा जाखड, ACP, प्रताप नगर, शंभू सिंह मेडतिया, जिला अध्यक्ष, कर्मचारी महासंघ, उम्मेद सिंह चौहान, हुकम सिंह राव, गणेश सागर, समन्वयक अरबन हाट, ओमप्रकाश चौधरी, जिला उद्योग अधिकारी और जीताराम चौधरी, जिला उद्योग अधिकारी उपस्थित रहे।
श्रीमती पूजा मेहरा, संयुक्त आयुक्त, (उद्योग एवं वाणिज्य) एवं महाप्रबन्धक ने बताया कि पाली रोड स्थित अरबन हाट में नवरात्रा एवं दीपावली के अवसर पर ‘‘दीपोत्सव क्राफ्ट बाजार’’ एवं ‘‘पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत ओडीओपी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जोधपुर का वुडन हैण्डीक्राफ्ट फर्नीचर वैश्विक स्तर पर शहर की पहचान है। पंच गौरव ओडीओपी प्रदर्शनी में हस्तशिल्पियों एवं स्वयं सहायता समूह इकाई अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रही है। जिनमें मुख्यतः लकडी के फर्नीचर, लाख की चूड़िया, कोटा डोरीयां के परिधान, भदोई के वीविंग कार्पेट, रेशम की साडी, वुडन एवं मेटल हैण्डीक्राफ्ट, बन्धेज, आरी-तारी, जूट बैग्स, पाॅटरी, बुटिक, पेन्टिंग, गारमेन्ट, लेदर जूती, लेदर बैग्स, पेपर मेसी उत्पाद, मार्बल उत्पाद, होम डेकोरेशन आइटम, मैडप, पर्दे, खादी एवं ग्रामोद्योग, मोमबत्ती, दरियाँ एवं हाथ से निर्मित मसाले, पापड़, अचार एवं खाद्य सामग्री की स्टाॅल्स सजाई गई है।

हाट परिसर में स्थित म्यूजियम हाॅल में लकडी के फर्नीचर, वुडन हैण्डीक्राफ्ट, विंटेज क्लॉक, बोन हैण्डीक्राफ्ट, इनले वर्क, गोल्ड एम्बोज वर्क, जसवन्त थडा, एक थम्बा महल के केमल बोन से निर्मित बारीक कारीगरी में माॅडल आम जन के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया जा रहा है।
श्रीमती मेहरा ने बताया कि प्रदर्शनी जीवन्त प्रदर्शनी में सालावास के वरीष्ठ कारीगर गनी मोहम्मद एवं मालाराम, लूम पर सूती दरी, से श्रीमती वर्षा माली, चाक पर मिट्टी के उत्पाद, बाड़मेर के राज्य बुनकर पुरूस्कार प्राप्त गोरखा राम, एप्लीक एवं कांच कशीदाकारी के ट्रेडिशनल राजस्थानी परिधान, बेड शीट, कैलाश पंवार, जोधपुरी कशीदाकारी जूती, प्राचीन परम्परा को संजोये हुए लकडी एवं लोहे के फर्नीचर पर कोटन रस्सी से बुनाई कार्य, आरी तारी, पेपर मेसी उत्पाद का जीवन्त प्रदर्शनी किया जा रहा है।
इस प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण हस्तशिल्प के उत्पादों के प्रदर्शनी एवं विपणन के साथ स्वादिष्ट व्यंजन हेतु फुड कोर्ट आइसक्रीम काउंटर, का संचालन किया जा रहा है, बच्चो के मनोरंजन हेतु झूलों का संचालन किया जा रहा है । प्रतिदिन सांस्कृति प्रोग्राम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी का प्रथम एवं द्वितीय स्थान चयन कर मोमेन्टो प्रदान किया जा रहा है।
प्रदर्शनी में दिल्ली, यूपी., पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, नागौर, बाड़मेर, पाली और स्थानीय कारीगरों द्वारा भागीदारी की जा रही हैं। कल सायं रूमा देवी, राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरूस्कार सम्मानित एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ट्रेडिशनल हैंडीक्राफ्ट डिजाइनर और समाज सेविका अरबन हाट में पहुंच कर स्थानीय हस्तशिल्पियों का उत्थान एवं उत्साहवर्धन करेंगी।
स्थानीय कारीगरो को सम्बल प्रदान करने के लिये जोधपुर की जनता से अनुरोध किया गया है कि वे इस प्रदर्शनी जिसका समय अपरान्ह 3.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक रखा गया है, में जरूर आकर उत्सावर्धन करें।







