डॉ..पंवार ने सीपीआर के महत्व व जीवन रक्षक कौशल पर व्याख्यान दिया। उन्होनें निश्चचेतना विज्ञान व निश्चेतना विशेषज्ञ के बारे में भी जागरुक किया।
उदित भास्कर. जोधपुर
डॉ..एम सी पंवार,वरिष्ठ निश्चेतना विशेषज्ञ एवं पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की देखरेख में विश्व निश्चेतना दिवस पर सीपीआर (कार्डियो पलमोनरी रिससीटेशन)और जागरूकता पर एक कार्यक्रम आरएसबी मेमोरियल स्कूल,जोधपुर में आयोजित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी राठौर, अध्यापक गण, करीब 200 विद्यार्थियों व अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
डॉ..पंवार ने सीपीआर के महत्व व जीवन रक्षक कौशल पर व्याख्यान दिया। उन्होनें निश्चचेतना विज्ञान व निश्चेतना विशेषज्ञ के बारे में भी जागरुक किया। डॉ..पीके साहू, वरिष्ठ निश्चेतना विशेषज्ञ, रेलवे अस्पताल,जोधपुर ने सीपीआर प्रशिक्षण दौरान डमी पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में डॉ..एसके सोनी, वरिष्ठ निश्चेतना विशेषज्ञ, ग्लोबल अस्पताल जोधपुर की कार्यक्रम के दौरान विशेष भूमिका रही व अपने विचार प्रकट किए।
श्रीमती रजनी राठौर ने कहा कि सीपीआर की सरल विधि सभी को आनी चाहिए ताकि समय पर
पीडित व्यक्त्ति की जान बचा सकें। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी राठौर ने व्याख्यान देने पर सहमति दी,उनका डॉ..पंवार ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान एसआर फार्मा,जोधपुर द्वारा स्कूल को प्राथमिक चिकित्सा पेटी भेंट की गई। इस अवसर पर केक कटिंग का भी आयोजन किया गया। साबित अली,रेहान मो.,चन्द्र प्रकाश, संजय व भगवान पंवार का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।







