शनि अमावस्या : महिला मंडल ने कीड़ी नगरा सींचा और भजन प्रस्तुत किए

SHARE:

राखी पुरोहित. जोधपुर 

आज शनिवार एवं पावन शनि अमावस्या के शुभ अवसर पर झालामंड स्थित श्री यादें माता मंदिर धाम में महिला मंडल द्वारा बड़े ही श्रद्धा भाव से कीड़ी नगारा (चींटियों को दाना) सींचने एवं भजन-कीर्तन का शानदार धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महिला मंडल की सभी माताओं-बहनों ने मंदिर प्रांगण में सामूहिक रूप से कीड़ियों को आटा व शक्कर का भोग लगाकर चींटी नगारा सींचा और माता रानी के दरबार में भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

समाजसेवी श्रीमती तेज कंवर (वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी,, म.गा. चिकित्सालय, जोधपुर) ने कहा कि –
“धरती का सबसे छोटा जीव चींटी है। इन बेजुबान कीड़ियों की सेवा से भगवान अत्यंत प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि कीड़ी नगारा सींचने से, उन्हें भोजन कराने से मनुष्य के जीवन के कई बड़े कष्ट, ग्रह दोष और संकट दूर हो जाते हैं। विशेषकर शनि अमावस्या पर किया गया यह पुण्य कार्य अत्यंत फलदायी होता है। जीव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है।”

महिला मंडल की श्रीमती सीमा सोलंकी जी ने कहा कि -“इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से जब पूरा महिला मंडल एक साथ एक जगह जाता है तो बहुत ही सुंदर और सकारात्मक वातावरण बनता है। आपस में प्रेम-भाव, एकता और भाईचारा बढ़ता है और साथ ही सत्संग का लाभ मिलता है। मन को शांति मिलती है।”

इस भक्तिमय आयोजन में श्रीमती मोहिनी सांखला, श्रीमती आशा सांखला, मंजू, लता, बबली, शोभा सहित महिला मंडल की कई सदस्य उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर भजन-कीर्तन का आनंद लिया और माता रानी से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। अंत में सभी ने माता रानी का आशीर्वाद लिया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें