पंकज जांगिड़. जोधपुर
मारवाड़ के प्रसिद्ध भजन सम्राट और महान संत स्वामी रामसुखदास महाराज के सबसे पसंदीदा 90 वर्षीय गायक रामचंद्र गोयल के स्मरण और उनके 1991 में देवलोक गमन हुए चहेते श्रोता स्मृति शेष छीत्तरमल जांगिड़ की स्मृति में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 11 में “हेली म्हारी निर्भय रहीजे रे” भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
आयोजक रवि व मनीष जांगिड़ ने बताया कि इस दौरान गायक पंकज जांगिड़ ने रामचंद्र गोयल की गाई हुई प्रसिद्ध हेली और भजनों की प्रस्तुति देकर स्वरांजली दी। साथ ही गायक विजय लौहार व नीरु ने भी भजनों द्वारा भावांजलि दी। जिन पर उपस्थित श्रोतागण व मातृशक्ति मातृशक्ति मंत्रमुग्ध हो गए।







