“हेली म्हारी निर्भय रहीजे रे” भक्ति संगीत कार्यक्रम 10 अक्टूबर को

SHARE:

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

मारवाड़ के प्रसिद्ध भजन सम्राट और महान संत स्वामी रामसुखदास महाराज के सबसे पसंदीदा 90 वर्षीय गायक रामचंद्र गोयल के स्मरण और उनके 1991 में देवलोक गमन हुए चहेते श्रोता स्मृति शेष छीत्तरमल जांगिड़ की स्मृति में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 11 में दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक “हेली म्हारी निर्भय रहीजे रे” भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन होगा।

आयोजक रवि व मनीष जांगिड़ ने बताया कि इस दौरान गायक पंकज जांगिड़ रामचंद्र गोयल की गाई हुई प्रसिद्ध हेली और भजनों की प्रस्तुति से स्वरांजली देंगे। गायक पंकज जांगिड़ ने बताया कि रामचंद्र गोयल को ‘हेली भजन’ ने अपार प्रसिद्धि दिलाई। गायक रामचंद्र गोयल की सुरीली और जादुई आवाज में गाई ‘हेलियां’ व भजन देश-विदेश और मारवाड़ी भक्ति संगीत की दुनिया में बेहद लोकप्रिय रहे। राजस्थानी संतवाणी और निर्गुणी भजन परंपरा में ‘हेली’ शब्द का विशेष महत्व होता है, जिसमें गुरु या साधक अपनी आत्मा/मन (हेली) को संबोधित करते हुए जीवन के परलोक, भक्ति और आध्यात्मिकता का उपदेश देता है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें