सेंट जेवियर जयपुर के पद्मनाभ चौधरी का आल इंडिया सीबीएसई नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए चयन

SHARE:

24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 मदुरई तमिलनाडु में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे

उदित भास्कर. भोपाल

राजस्थान कैडर के आईपीएस पंकज चौधरी के सुपुत्र है पद्मनाभ चौधरी जो सेंट जेवियर जयपुर के स्टूडेंट है का ऑल इंडिया सीबीएसई नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।

पिछले माह सितंबर में हुए प्रारंभिक ट्रायल कैम्प और 5, 6,7 अक्टूबर को हुए मैचों के परफ़ॉर्मेंस के आधार पर U-17 के 18 सदस्यीय क्रिकेट टीम में उनका चयन हुआ है। पद्मनाभ ने वेस्ट ज़ोन की टीम चयन में हुए मैचों में अच्छी कप्तानी भी की है। पिछले वर्ष भी सीबीएसई की वेस्ट जोन की टीम के सदस्य रहे हैं। दाहिने हाथ के बल्लेबाज व ऑफ स्पिनर पद्मनाभ की फील्डिंग भी उच्च स्तरीय है। जयपुर के प्रसिद्ध सेंट जेवियर स्कूल के लिए यह गौरव की बात है। प्रिंसिपल, कोच और अन्य शुभचिंतकों ने चयन होने पर बधाई दी है।

नेशनल चैंपियनशिप में नार्थ जोन, वेस्ट ज़ोन, ईस्ट जोन और साउथ जोन की टीमे शामिल होंगी, वहीं 5 विदेशी टीम ओमान, कतर, दुबई, बहरीन ब सऊदी अरब की भी शिरकत करेंगी। विदेशी टीमें भी चैंपियनशिप में मजबूत दावेदारी पेश करेंगी। क्रिकेट के कॉमनवेल्थ व ओलिंपिक में शामिल होने के बाद स्कूल गेम्स के ज़रिए भी प्रतिभाएँ तैयार हो रही है। भारत में क्रिकेट का अलग प्रकार का क्रेज़ और व्यापक विस्तार है। मदुरई में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के बाद अंतराष्ट्रीय मैचों के लिए भी सीबीएसई की राष्ट्रीय टीम भेजी जानी प्रस्तावित है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें