मुस्लिम स्कूल बचाओ संघर्ष समिति का सांकेतिक धरना आज

SHARE:

सोसायटी के कामकाज को लेकर 10 सूत्री मांगों के जरिये उठाये सवाल

उदित भास्कर. जोधपुर 

मारवाड़ मुस्लिम एज्युकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी जोधपुर के कामकाज, सदस्यता और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है।

मुस्लिम स्कूल बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक मुंशी खां एवं अकबर अंसारी ने कहा कि सोसायटी से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर ‘मुस्लिम स्कूल बचाओ संघर्ष समिति, जोधपुर‘ की ओर से शुक्रवार 9 अक्टूबर को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक कमला नेहरू नगर स्थित मुस्लिम स्कूल के बाहर ‘सांकेतिक धरना‘ दिया जाएगा।

समिति के सह संयोजक सैयद ताहिर अली ने बताया कि सोसायटी के संबंध में 10 सूत्री मांगें उठाई गई हैं। इनमें 149 नए सदस्यों को शामिल किए जाने की प्रक्रिया, 23 लाइफ मेंबरों की सदस्यता समाप्त किए जानेे, सोसायटी की बैठकों की वैधता, विकास कार्यों में हुए खर्च का विवरण सार्वजनिक करने और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

सह संयोजक सनवर अब्बासी ने कहा कि समिति की ओर से इन मांगों में सोसायटी के पुराने सदस्यों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने, लाइफ मेंबरों की सदस्यता बहाल करने तथा सोसायटी में हुए विकास कार्यों का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की गई है। साथ ही हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप निष्पक्ष तरीके से नए चुनाव कराने की मांग भी रखी गई है और सोसायटी के सचिव का इस्तीफा भी मांगा गया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें