पार्षद संजय दईया ने किया राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय का निरीक्षण

SHARE:

पार्षद दईया ने कहा कि वार्डवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उदित भास्कर. जोधपुर 

वार्ड संख्या 62 के नवनिर्वाचित पार्षद संजय दईया ने राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, खाण्डा फलसा का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं समस्त स्टाफ ने पार्षद दईया का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

चिकित्सालय के प्रधान चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार मित्तल के नेतृत्व में चिकित्सक, नर्सिंग एवं परिचारक संवर्ग के कर्मचारियों ने पार्षद का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान दईया ने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों एवं चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर चिकित्सक संवर्ग से डॉ. प्रेमसुख वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, डॉ. नवनीत दाधीच, डॉ. गायत्री, डॉ. रेखा एवं डॉ. रोजी, नर्सिंग संवर्ग से मदन लाल चौहान नर्सिंग अधीक्षक, सलीम सुल्तान, सुनील कुमार गौड़, इंदु जोशी, संतोष बोहरा, शशिकला, सुनंदा राइका, तृप्ति परिहार, मंजू देवी एवं मोनिका दाधीच तथा परिचारक संवर्ग से पार्वती देवी, दुर्गा देवी, विक्रम एवं पूजा उपस्थित रहे।
पार्षद संजय दईया ने चिकित्सालय में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में नई ओपीडी, चिकित्सकों के लिए कक्ष तथा अन्य आवश्यक उपकरण एवं सुविधाओं से संबंधित विकास कार्य किए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने कार्यों की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। बताया गया कि ये विकास कार्य शहर विधायक अतुल भंसाली के प्रयासों से करवाए जा रहे हैं। दईया ने अस्पताल प्रशासन से मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा चिकित्सा सेवाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देने के निर्देश दिए। चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं स्टाफ ने भी उन्हें आश्वस्त किया कि मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
निरीक्षण के दौरान पार्षद दईया ने कहा कि वार्डवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें