क्लब की अध्यक्ष सुलेखा भंसाली और रीजन साधना मोहनोत ने बेटियों का उत्साहवर्धन किया, पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज शर्मा के निर्देशन में उनकी टीम की प्रशिक्षक सुशीला जी, निर्मला जी और नानू कंवर ने प्रशिक्षण दिया।
राखी पुरोहित. जोधपुर
वी प्राइड ऑफ मेहरानगढ़ क्लब की ओर से बेटी दिवस पर सरला गर्ग बालिका स्कूल में आत्मरक्षा कैंप संपन्न हुआ। पांच दिवसीय कैंप के बारे में जानकारी देते हुए क्लब की अध्यक्ष सुलेखा भंसाली और रीजन साधना मोहनोत ने बताया कि आत्म रक्षा कैंप बेटी दिवस पर शुरू किया गया था। इसमें वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वंदना बख्शी और हेमलता शर्मा भी उपस्थित थीं।
महिला शक्ति आत्म रक्षा प्रशिक्षण का आयोजन जोधपुर पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीरज शर्मा के निर्देशन में उनकी टीम की प्रशिक्षिका सुशीला जी, निर्मला जी और नानू कंवर ने बेटियों को आत्म रक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया और जागरूक किया। साथ ही शानदार और ऊर्जावान तरीके से रक्षा के गुर सिखाए। बेटियों ने उत्सुकता से गुर सीखे। कार्यक्रम में 90 से 100 बेटियों ने भाग लिया। 5 से 11 कक्षा तक की छात्राएं शामिल हुईं। सभी को पुलिस टीम की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया गया। समापन समारोह में प्रशिक्षिकाओं का क्लब की अध्यक्ष सुलेखा भंसाली, रीजन साधना मोहनोत, वंदना बख्शी, हेमलता जी की तरफ से कुकमकुम लगाकर्, साफा पहनाकर व गिरफ्ट देकर सम्मान किया गया।









