हाल ही मेंं सुप्रीम कोर्ट जस्टिस संदीप मेहता ने संजीव प्रकाश शर्मा पर कई आरोप लगाए थे।
दिलीप कुमार पुरोहित. जयपुर
जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा व संगीता शर्मा की डबल बेंच ने “स्टेट ऑफ राजस्थान बनाम पंकज चौधरी मैटर” में जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने ख़ुद को अलग कर लिया। 25 सितंबर को सजीव प्रकाश शर्मा ने ख़ुद को अलग कर लिया। हाल ही मेंं सुप्रीम कोर्ट जस्टिस संदीप मेहता ने संजीव प्रकाश शर्मा पर कई आरोप लगाए थे।

पंकज चौधरी आईपीएस द्वारा केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण,जयपुर बेंच से जीतने के उपरांत राज्य सरकार ने हाईकोर्ट का रूख किया था।इसी मैटर में अपील की सुनवाई करने वाले जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने अपने आपको अलग कर लिया । सवाल उठता है कि आख़िर ऐसी क्या मजबूरी रही जब सुनवाई के दौरान जस्टिस संजीव प्रकाश ने ख़ुद को मैटर से अलग कर लिया। विदित है कि कैट से सभी प्रकरण में जीतने के बाद पंकज चौधरी के लिए राहत मिली थी। पर राज्य सरकार के हाईकोर्ट रूख करने और जस्टिस संजीव प्रकाश का केस से अलग होने का आदेश बड़ा सवाल खड़ा करता है।
इधर… हाल ही में उत्तराखंड कैडर के संजीव चतुर्वेदी, आईएफएस के मैटर में 17 जजों का केस से अलग होना न्यायिक गलियारे में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। आख़िर 17 जजों ने ख़ुद को बारी बारी से क्यों अलग किया? बड़ा सवाल पैदा करता है। राजस्थान कैडर के चर्चित आईपीएस पंकज चौधरी संघर्ष और ईमानदारी के लिए जाने जाते है। अच्छे सर्विस रिकॉर्ड के साथ जनोपयोगी कार्य करने का जज्बा और जुनून उनकों अन्य नौकरशाहों से अलग करता है। राजनीति में भी भाग्य आजमा चुके पंकज चौधरी को पुलिस सर्विस में आने के पहले कई नौकरियों का लगभग 25 वर्ष का बड़ा अनुभव है।
आईएएस छोड़ आईपीएस लेने वाले जाबांज अधिकारी पंकज चौधरी से संबंधित आमिर ख़ान की सरफ़रोश फ़िल्म बन चुकी है, जिसकी पृष्ठभूमि जैसलमेर से जुड़ी हुई है। एसपी जैसलमेर रहते हुए अंतरराष्ट्रीय तस्कर गाजी फ़क़ीर की हिस्ट्रीशीट खोल राष्ट्रीय सुर्खियों में आए पंकज चौधरी ने राजस्थान में आईपीएस सर्विस के दौरान विभिन पदस्थापन जैसे~ RAC, PTS, SCRB, SDRF,Community Policing व फील्ड पोस्टिंग कोटा ,बांसवाड़ा, जयपुर, बूंदी, ,दिल्ली में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिसका लाभ आम जनता व जवानों को प्राप्त हुआ है।कम्युनिटी पुलिसिंग के राज्य नोडल अधिकारी रहते हुए वर्ष 2024 का प्रतिष्ठित डूइंग गुड फॉर गुड गवर्नेंस का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार पंकज चौधरी को मिला हुआ है।







