NEET PG 2026 में यशस्वी कल्ला ने हासिल की 390वीं ऑल इंडिया रैंक, जोधपुर का नाम किया रोशन

SHARE:

सुमनेश व्यास. जोधपुर 

शहर की होनहार बेटी यशस्वी कल्ला पुत्री विनोद कल्ला एवं रश्मि कल्ला ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार परिचय देते हुए NEET PG 2026 में 585 अंक हासिल कर ऑल इंडिया 390वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित जोधपुर में खुशी की लहर है।

यशस्वी की शैक्षणिक उपलब्धियों का सिलसिला वर्ष 2019 से ही शानदार रहा है। उन्होंने NEET 2019 में 99.79 प्रतिशत के साथ ऑल इंडिया 1850वीं रैंक हासिल की थी। इसी वर्ष आयोजित AIIMS परीक्षा में 99.69 प्रतिशत के साथ ऑल इंडिया 1113वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इसके बाद यशस्वी ने जोधपुर के डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और 65 प्रतिशत अंकों के साथ एमबीबीएस उत्तीर्ण किया। चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लक्ष्य को लेकर उन्होंने निरंतर मेहनत जारी रखी और अब NEET PG 2026 में 585 अंक एवं ऑल इंडिया 390वीं रैंक हासिल कर एक और उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम की।

यशस्वी की इस सफलता ने न केवल उनके माता-पिता और परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि जोधपुर की प्रतिभा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में शहर का नाम भी रोशन किया है। उनकी उपलब्धि युवा विद्यार्थियों के लिए मेहनत, निरंतरता और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल बनी है। परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने यशस्वी कल्ला को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें