वसुंधरा हॉस्पिटल : महिला पीजी महाविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कैंप आयोजित

SHARE:

कार्यक्रम में वसुंधरा अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

उदित भास्कर. जोधपुर 

वसुंधरा अस्पताल की ओर से महिला पीजी महाविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य छात्राओं एवं उपस्थितजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में वसुंधरा अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. ललित राठी, हृदय रोग विशेषज्ञ ने हृदय रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली एवं हृदय को स्वस्थ रखने के उपायों पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. ज्योति मेघवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) ने महिलाओं के स्वास्थ्य, महिला रोगों की रोकथाम एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी।

डॉ. अनिल, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ने सीपीआर (CPR) के महत्व तथा आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन मनीष लांबा ने किया। इस अवसर पर महिला पीजी महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रोफेसर केएन व्यास एवं सचिव  सुशील कुमार व्यास सहित महाविद्यालय के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. निशि माथुर ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, महाविद्यालय प्रशासन एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वास्थ्य जागरूकता कैंप को सभी ने उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य

शहर चुनें