राजस्थान यादव महासभा के अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद डॉ. करण सिंंह होंगे मुख्य अतिथि
उदित भास्कर. जोधपुर
यादव समाज जोधपुर का नंदोत्सव और प्रतिभा सम्मान तथा स्नेह मिलन समारोह 20 सितंबर रविवार को सुबह 11:00 बजे गांधी शांति प्रतिष्ठान रेजिडेंसी रोड पर आयोजित होगा।

समाज के अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. करण सिंह पूर्व सांसद तथा अध्यक्ष राजस्थान यादव महासभा होंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रामरतन यादव, डॉ. रामगोपाल यादव, डॉ. विवेक यादव रहेंगे। समारोह में “यदुनंदन मेधा छात्रवृत्ति” की शुरुआत, समाज की वेबसाइट की लॉन्चिंग, मारवाड़ में पदस्थापित शिक्षकों का सम्मान तथा मेडिकल, तकनीकी, कृषि, आयुर्वेद आदि में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, गेम्स एक्टिवटी तथा गेट टूगेदर होगा।









